प्यार जताने के बहाने बेड से हाथ बांधकर साइको किलर ने कर दी पत्नी की हत्या, आठ और को मारने का बनाया मसूंबा

प्यार जताने के बहाने बेड पर हाथ बांधकर साइको किलर ने कर दी पत्नी की हत्या, आठ और लोगों को मारने का बनाया मसूंबा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका में कथित तौर पर हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है कि हत्यारोपी की कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई है। मुंडका के रहने वाले राजीव नाम के शख्स ने आठ हत्याओं का खतरनाक मंसूबा बनाया और सबसे पहले उसने अपनी ही बीवी को मार दिया। पेशे से तैराकी कोच इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है और वो आठ और लोगों को मारना चाहता था। उसने कहा है कि वो जब हत्या के मामले में जेल चला जाता को पत्नी परेशान होती इसलिए उसी को सबसे पहले मार दिया।

शुरू में पुलिस को शक तक नहीं हुआ

शुरू में पुलिस को शक तक नहीं हुआ

24 नवंबर की रात को पुलिस को सूचना मिली कि मुडंका की रहने वाली सोनिया की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी। सोनिया के मायकेवालों ने दामाद राजीव पर कोई शक नहीं जताया और इसे हादसा ही बताया तो पुलिस ने भी उससे कोई पूछताछ नहीं की।

26 नवंबर को पुलिस के राजीव के घर छोड़कर जाने की सूचना मिली को शक के आधार पर उसे बस स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से तीन पिस्टल और 25 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की हत्या की बात कही। राजीव ने बताया कि उसे आठ लोगों की हत्या करनी थी, इसके लिए उसने हथियार खरीदे थे। वो पत्नी तो मारना नहीं चाहता था लेकिन उसे इस बात की चिंता थी कि उसके जेल जाने के बादसोनिया बेसहारा हो जाएगी। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।

नौकरी जाने से था परेशान

नौकरी जाने से था परेशान

हत्यारोपी राजीव राज्य स्तरीय तैराक है और पेशे से स्वीमिंग कोच है। वह पत्नी सोनिया और चार साल के बेटे के साथ मुंडका में रह रहा था। राजीव करोलबाग स्थित एक फाइव स्टार होटल के स्वीमिंग पूल पर तैनात था, लेकिन हाल ही में उसकी नौकरी छूट गई थी। राजीव ने पुलिस को बताया कि अपनी नौकरी जाने के लिए वह मैनेजर समेत आठ लोगों को जिम्मेदार मानता है और उनकी हत्या करना चाहता था। इसमें मैनेजर के अलावा उसके कुछ दोस्त और साथ काम करने वाले लोग हैं।

खौफनाक तरीके से किया बीवी का कत्ल

खौफनाक तरीके से किया बीवी का कत्ल

राजीव ने जिस तरह से बीवी को मारा वो दिल दहला देने वाला है। उसने प्यार का बहाना कर पत्नी को बेड पर बैठाया और फिर बहाने से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसने सोनिया को करंट के झटके दिए। जब करंट के झटकों से सोनिया की जान नहीं गई तो उसने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+