Meghalaya: शिलांग में बेरोजगारी के मुद्दे पर रैली में हिंसक प्रदर्शन, कई घायल, वाहनों में तोड़फोड़
मेघालय की राजधानी शिलांग में बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए निकली रैली में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए।
Rally in Shillong over unemployment: मेघालय की राजधानी शिलांग में बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए निकली रैली में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन के साथ कई अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाए हैं।

मेघालय में बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में कई लोगों घायल होने की खबर है। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की। घटना के दौरा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और जाम लग गया। स्थिति को देखते हुए इलाके की दुकानों को दिन भर के लिए बंद कर दिया गया।
इस हफ्ते गुरुवार को शिलांग में खासी जयंतिया एंड गारो पीपल फेडरेशन (FKJGP) की ओर से बेरोजगारी को लेकर रैली आयोजिक की गई थी। रैली मोटफ्रान से शुरू हुई और मेघालय के शिलांग के लैतुमखरा में फायर ब्रिगेड ग्राउंड की ओर जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैली में शामिल लोगों ने राहगीरों पर हमला किया। जिसके बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई। घटना का गंभीरता से लेते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मामले में दोषियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।
इससे पहले शुक्रवार को राज्य के पूर्वी खासी हिल्स के शेला के इचामती गांव में केएसयू और गैर-आदिवासियों के बीच हुई झड़प में एक खासी युवक की मौत हो गई थी। राज्य में दो दिनों हुई हिंसक घटनाओं की मनावाधिकार संगठनों ने कड़ी निंदा की है। सिविल सोसाइटी महिला संगठन (CSWO) की अध्यक्ष एग्नेस खर्शिंग ने शिलांग और शेला में हुई हिंसा की घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications