पुलिस केस वापस लेने के लिये हिंदू कार्यकर्ताओं का केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन
गाजियाबाद।
हिंदू रक्षा दल के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने संगठन के खिलाफ पुलिस केस वापस लेने की मांग कर रहे थे। हिंदू संगठन के एक सदस्य ने कहा कि उनके सदस्यों को बीती आठ जनवरी को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय पर हुए हमले के बाद आप की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। id="toptextpromo">प्रदर्शनकारियों
ने पुलिस केस तुरंत वापस लेने की मांग की। संगठन के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे ऊपर लगाए गए कुछ आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। संगठन के कार्यकर्ता पहले केजरीवाल के घर के बाहर सुबह नौ बजे के करीब जमा हुए और मुख्यमंत्री से मिलने की मांग की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
बीच, आप के खिलाफ नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने, दिल्ली के लिए रवाना हो रहे केजरीवाल की कार को घेर लिया और पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।











Click it and Unblock the Notifications