Agnipath Scheme Protests LIVE: बिहार में 161 लोगों पर FIR, 922 लोगों को किया गया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 20 जून: हाल ही में केंद्र सरकार ने 'अग्निपथ स्कीम' की घोषणा की है, जिसके तहत युवाओं को चार साल के लिए तीनों सेनाओं में भर्ती किया जाएगा। इसके बाद उनको एक निश्चित फंड देकर रिटायर कर दिया जाएगा। इसके खिलाफ देशभर में युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है, जहां अलग-अलग राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे। इस दौरान कई ट्रेनों में आगजनी भी की गई। केंद्र सरकार लगातार युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है तो वहीं आज अग्निपथ योजना के खिलाफ कई संगठनों ने 'भारत बंद' का आह्वान किया है। पढ़ें इस मामले से जुड़े सभी अपडेट।

लाइव ब्लॉग:-
LIVE Feed
दिल्ली
आज नौजवानों का भविष्य खतरे में है, देश की सीमाएं और हमारी सुरक्षा खतरे में है... वो कहते हैं कि आओ(अग्निवीर) और भरी जवानी में जब रिटायर हो जाओगे तो हमारे यहां चौकीदारी करना। ये सबको चौकीदार बनाना चाहते हैं: अग्निपथ योजना को लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल
उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ लोग अपनी पार्टी और खुद का राजनीतिक फायदा देख रहे हैं। वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वे हमारे देश के साथ नहीं बल्कि दुश्मन देशों के साथ हैं। आप सुझाव दे सकते हैं लेकिन केवल विरोध के लिए विरोध करना अच्छी बात नहीं है।
उत्तर प्रदेश
यूपी के ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक अभी तक 39 मुकदमें कायम हुए हैं और 475 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। जिसमें से 330 की गिरफ़्तारी गंभीर धाराओं में की गई है, जो कोचिंग संचालक छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व युवाओं के कंधे पर बंदूक रखकर जिस तरह से युवाओं की तरक्की के रास्ते में षड्यंत्र का कुआं खोद रहे हैं, उसको लेकर सभी को सावधान होना चाहिए। मेरी युवाओं से अपील है की आप तीनों सेना प्रमुखों और सरकार पर विश्वास करें।
दिल्ली
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हम आज जंतर मंतर पर सत्याग्रह करेंगे। इसके अलावा शाम 5 बजे हम राष्ट्रपति से मिलेंगे और मांग करेंगे कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए। इस योजना पर संसद में चर्चा होने के साथ युवाओं का भरोसा जितना चाहिए लेकिन उससे पहले इसे वापस लिया जाना चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर लिखा "जिन्होंने आज़ादी के 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया, उनसे जवानों के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती। युवा, सेना में भर्ती होने का जज़्बा, चौकीदार बन कर भाजपा कार्यालयों की रक्षा करने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए रखते हैं। प्रधानमंत्री की चुप्पी इस बेइज़्ज़ती पर मोहर है।"
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications