जाधव के वीडियो पर बोला भारत, अब पाक के ऐसे प्रोपेगेंडा भरोसा खो चुके हैं

नई दिल्‍ली। जासूसी के आरोपों में पाकिस्तान की जेल में कुलभूषण जाधव का वीडियो गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जारी किया है। इस वीडियो में कुलभूषण जाधव ने भारतीय अधिकारियों के अपने और अपने परिवार के प्रति रवैये को लेकर गुस्से का इजहार किया है और अपनी मां के प्रति उनके बर्ताव पर सवाल उठाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि '' इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। पाकिस्तान शुरू से ऐसा कर रहा है। उन्हें अब इस बात का एहसास हो जाना चाहिए कि ऐसी हरकतों में विश्वसनीयता नहीं होती।''

जाधव के वीडियो पर बोला भारत, अब पाक के ऐसे प्रोपेगेंडा भरोसा खो चुके हैं

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अब पाक के ऐसे प्रोपेगेंडा भरोसा खो चुके हैं, उनके किसी भी बात में अब दम नहीं। आपको बता दें कि बीते साल 25 दिसंबर को जाधव की मां और उनकी पत्नी उनसे मिलने पाकिस्तान गए थे, तब पाक अधिकारियों के बर्ताव को लेकर भारत में काफी आलोचना हुआ थी। वहीं इस नए वीडियो में जाधव भारतीय अधिकारियों को उनके परिवार के साथ खराब बर्ताव की बात कहते दिख रहे हैं। वीडियो में जाधव ने पाकिस्तान के व्यवहार को लेकर उसका शुक्रिया कहा है। जाधव ने कहा कि जब उनकी मां और पत्नी इस्लामाबाद आए तो वे काफी डरे लग रहे थे, शायद उन्हें विमान में डरा-धमकाया गया था।

जाधव विडियो में कहते दिख रहे हैं कि मुलाकात के बाद जब उनकी मां और पत्नी लौट रही थी तो भी भारतीय अधिकारी उनकी मां और पत्नी पर चिल्ला रहे थे। जाधव ने कहा कि उन्होंने अपनी मां से बताया कि उनको पाकिस्तान में किसी ने हाथ भी नहीं लगाया है, वो कह रहे हैं कि मां भी उन्हें स्वस्थ देखकर खुश हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+