7 मंत्रियों को मिला अच्छे काम का इनाम, अनुराग ठाकुर और किरण रिजिजू समेत इनका हुआ प्रमोशन
नई दिल्ली, 07 जुलाई। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। बुधवार शाम राष्ट्रपति भवन में एनडीए सांसदों समेत 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें से 15 मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है और 28 को राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी समेत 7 मंत्रियों को उनके अच्छे कामों के लिए प्रमोशन दिया गया है। वहीं, मनसुख मांडविया, किरण रिजिजु, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरुषोत्तम रूपाला का मोदी कैबिनेट में कद बढ़ा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सभी 43 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Recommended Video
बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले जिस तरह मोदी कैबिनेट से इस्तीफे की खबरें सामने आ रही थीं, उससे अंदाया लगाया जाने लगा था कि मोदी की नई कैबिनेट में जिन लोगों का प्रमोशन हो सकता है उसमें अनुराग ठाकुर समेत कुछ मंत्रियों को प्रमोशन दिया जा सकता है। बुधवार को शपथ ले रहे कैबिनेट मिनिस्टरों में सात नाम ऐसे भी थे जिन्हें उनके काम का इनाम दिया गया। मोदी सरकार ने किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाला और जी किशन रेड्डी को प्रमोशन दिया है।
यह भी पढ़ें: Kaushal Kishore : मोदी सरकार में मंत्री बने मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, जानिए राजनीतिक सफर
महिलाओं का रहा दबदबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आज बड़े पैमाने पर विस्तार और फेरबदल किया गया, इसमें महिला मंत्रियों का भी दबदबा देखा गया। दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, सूरत से बीजेपी सांसद दर्शना जरदोष, झारखंड के कोडरमा से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी, त्रिपुरा वेस्ट से बीजेपी सांसद प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार और सहयोगी दलों में अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल वे महिला सांसद हैं जिन्हें मोदी मंत्रीमंडल में जगह मिली है।












Click it and Unblock the Notifications