'एक भी गाय बंग्लादेश नहीं जाने देंगे ये वादा था हमारा, आज असम पुलिस से डरते हैं तस्कर': अमित शाह
नई दिल्ली, 10 मई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन दिवसीय असम यात्रा पर हैं। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर अयोजित एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने असम के रास्ते गोतस्करी के बंद होने और असम पुलिस की व्यवस्था को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई दी।इस दौरान एक 'नागरा' (ड्रम) भी उन्होंने बजाया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जो 3 दिवसीय असम यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को विश्वास के साथ कहा कि राज्य से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) जल्द ही रद्द कर दिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यालय में एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।
गृहमंत्री अमित शाह रविवार देर रात गुवाहाटी हवाईअड्डे पर पहुंचे थे जहां सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। सोमवार सुबह बीएसएफ की मनकाचर सीमा चौकी का गृहमंत्री ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से बातचीत की। सोमवार को ही शाह ने कामरूप जिले के अमिनगांव में जनगणना कार्यालय और गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सुपरस्पेशलिटी कार्डियोथोरेसिक एंड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का उद्घाटन किया।
मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री बीजेडी सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा 'मैं हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं। हमने वादा किया था कि हम असम की धरती से एक भी गाय को बांग्लादेश नहीं जाने देंगे। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि असम में पशु तस्करी के सभी दरवाजे बंद हैं और तस्कर असम पुलिस से डरते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications