Project Sanjivani: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोविड वैक्सीन को कोल्ड चेन में रखने की बड़ी तैयारी

नई दिल्ली। Project Sanjivani: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोविड-19 की वैक्सीन को कोल्ड चेन में रखने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। कोरोना वायरस वैक्सीन की हैंडलिंग और ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े प्रोजेक्ट संजीवनी को लेकर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह जयपुरिया ने सोमवार को कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे के दोनों कार्गो टर्मिनलों को वैक्सीन संभालने के लिए कूल चेंबर से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने कहा, 'हमारे पर दिल्ली हवाईअड्डे के किसी भी पॉइंट पर 27 लाख वैक्सीन को स्टोर करने की क्षमता है। अगर एक दिन में 2 रोटेशन की व्यवस्था होती है, तो हम 54 लाख वैक्सीन का वितरण कर सकते हैं।'

Recommended Video

    Coronavirus India Update: IGI Airport पर Covid Vaccine के लिए Cold Chain की तैयारी | वनइंडिया हिंदी
    delhi, delhi airport, coronavirus, covid-19, coronavirus vaccine, delhi international airport, project sanjivani, दिल्ली, दिल्ली एयरपोर्ट, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोरोना वायरस वैक्सीन, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, प्रोजेक्ट संजीवनी

    उन्होंने ये भी कहा कि वैक्सीन के पुनर्वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कोविड-19 वैक्सीन की हैंडलिंग को लेकर बुकिंग स्लॉट्स के लिए ट्रक प्रबंधन सिस्टम तैयार किया गया है, ताकि वैक्सीन लेकर आने वाले ट्रकों के इंतजार करने का समय कम हो सके। फिलहाल कूल चेन क्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न कंटेनरों पर ध्यान दिया जा रहा है। जयपुरिया ने कहा, 'वर्तमान स्थिति के अनुसार हमारी तैयारियां पर्याप्त हैं। लेकिन अगर क्षमता बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो हम 2 से 3 दिन के कम समय में भी कंटेनर की संख्या को बढ़ा सकते हैं।'

    उन्होंने वैक्सीन के पुनर्वितरण को लेकर कहा, 'वैक्सीन के पुनर्वितरण को लेकर अलग से कोई आंकड़े नहीं दिए गए हैं। अगर आप सरकार की बातों पर ध्यान दें तो जनवरी 2021 के आसपास कोविड-19 वैक्सीन पुनर्वितरण के लिए उपलब्ध हो सकती है।' स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में 9 वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरण में हैं। इनमें से छह क्लिनिकल चरण में हैं और तीन प्री-क्लिनिकल चरण में हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो मंगलवार को एक दिन के भीतर 19,556 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,00,75,116 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामले 2,92,518 हैं और अभी तक 1,46,111 मरीजों की मौत हुई है। देश में रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 96,36,487 हो गई है।

    New Coronavirus Strain: CSIR निदेशक बोले- वायरस में बदलाव के बावजूद प्रभावी होगी वैक्सीन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+