Profile of Swatantra Dev Singh: जानिए कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह, जिन्हें दी गई यूपी बीजेपी की कमान

नई दिल्ली। भाजपा आलाकमान ने उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन के अंदर बड़ा फेरबदल किया है। स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में वो उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन मंत्री हैं। स्वतंत्र देव अभी तक यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रहे महेंद्र नाथ पांडेय की जगह पार्टी मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। दरअसल, महेंद्र नाथ पांडे के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह चर्चा थी कि जल्द ही यूपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। आखिरकार केंद्रीय आलाकमान ने स्वतंत्र देव सिंह पर भरोसा जताया। आइये जानते हैं कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह, कैसे उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता से लेकर संगठनकर्ता तक का सफर तय किया।

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय

स्वतंत्र देव सिंह का जन्म 13 फरवरी 1964 को मिर्जापुर में हुआ है। छात्र जीवन से ही वो राजनीति में सक्रिय हो गए थे। 1986 में उन्होंने यूपी के उरई में, डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। स्वतंत्र देव सिंह अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक अखबार में पत्रकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 1992 में नौकरी छोड़कर उन्होंने संघ के स्वयंसेवक के तौर पर काम करना शुरू किया था।

भाजपा के अनुभवी नेताओं में होती है गिनती

भाजपा के अनुभवी नेताओं में होती है गिनती

स्वतंत्र देव सिंह की गिनती भाजपा के अनुभवी नेताओं में की जाती है और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। स्वतंत्र देव सिंह फिलहाल यूपी सरकार में परिवहन, प्रोटोकॉल और ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मूल रूप से यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले स्वतंत्र देव सिंह 8 सितंबर 2017 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे।

ऐसे तय किया पार्टी कार्यकर्ता से लेकर संगठनकर्ता तक का सफर

ऐसे तय किया पार्टी कार्यकर्ता से लेकर संगठनकर्ता तक का सफर

यूपी के भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं के बीच स्वतंत्र देव सिंह की मजबूत पकड़ मानी जाती है। स्वतंत्र देव सिंह की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। वो पहले आरएसएस से जुड़े और उसके बाद भाजपा संगठन में सक्रिय हुए। हाल ही में संपन्न हुए 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाकर भेजा गया था। स्वतंत्र देव सिंह की लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

स्वतंत्र देव सिंह को मोदी-शाह का करीबी माना जाता है

स्वतंत्र देव सिंह को मोदी-शाह का करीबी माना जाता है

स्वतंत्र देव सिंह बारे में कहा जाता है कि स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं को उनके नाम से याद रखते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने यूपी में भाजपा की जीत में अहम जिम्मेदारी निभाई थी। पिछड़े वर्ग से आने वाले स्वतंत्र देव सिंह पार्टी में कुशल रणनीतिकार के तौर पर भी पहचाने जाते हैं। यूपी के बुंदेलखंड में वो कार्यकर्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान यूपी में पीएम मोदी की जितनी भी रैली हुई है, उन्हें सफल बनाने में स्वतंत्र देव का बहुत बड़ा हाथ माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+