लोकसभा चुनाव 2019: नगरकुरनूल लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: तेलंगाना की नगरकुरनूल लोकसभा सीट से कांग्रेस के येल्ला नंदी सांसद हैं, उन्होंने साल 2014 के चुनाव में यहां पर टीआरएस के मंडा जगन्नाथ को 16,676 वोटों के अंतर से मात दी थी, कांग्रेस नेता को 4,20,075 वोट मिले थे तो वहीं दूसरे नंबर पर रहे मंडा जगन्नाथ को 4,03,399 वोटों पर संतोष करना पड़ा था। तीसरे नंबर पर टीडीपी उम्मीदवार बी. नरसिमलू रहे थे, उन्हें 1,83,312 वोट मिले थे, आपको बता दें कि यह सीट SC वर्ग के लिए आरक्षित है। साल 2014 के चुनाव में यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 14,77,338 थी, जिसमें से केवल 11,08,968 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग यहां पर किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 5,70,342 और महिलाओं की संख्या 5,38,626 थी।

profile of Nagarkurnool lok sabha constituency

नगरकुरनूल लोकसभा सीट का इतिहास
यहां पहला आम चुनाव साल 1962 में हुआ था, जिसे कि कांग्रेस ने जीता था, तब यह गडवाल सीट का हिस्सा हुआ करती थी, साल 1967 में भी यहां कांग्रेस का ही राज रहा, साल 1971 का चुनाव यहां पर तेलंगाना प्रजा समिति ने जीता, साल 1977 और 1980 दोनों ही साल के चुनावों में यहां कांग्रेस को सफलता मिली लेकिन 1984 का चुनाव यहां TDP ने जीता लेकिन साल 1989 के चुनाव में एक बार फिर यहां कांग्रेस की वापसी हुई और 1991 में भी उसी का परचम लहराया, साल 1996 के चुनाव यहां एक बार फिर से TDP ने जीत दर्ज की लेकिन साल 1998 के चुनाव में यहां कांग्रेस ने अपनी हार का बदला ले लिया, हालांकि इसके बाद 1999, साल 2004 में यहां पर टीडीपी की ही जीत हुई लेकिन साल 2009 के चुनाव में यहां पर कांग्रेस विजयी हुई और साल 2014 का चुनाव भी उसी ने यहां जीता और येल्ला नंदी यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे, वह यहां से पहली बार सांसद चुने गए थे, यहां से मंडा जगन्नाथ लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं, एक बार कांग्रेस और दो बार टीडीपी के टिकट पर उन्होंने इस सीट पर चुनाव जीता है।
नगरकुरनूल ,परिचय-प्रमुख बातें-
तेलंगाना की नगरकुरनूल लोकसभा सीट यहां के महबूबनगर जिले में स्थित है, इस लोकसभा सीट की सीमा आंध्र प्रदेश से लगी हुई है, नगरकुरनूल जिले का निर्माण तेलंगाना राज्य में 11 अक्टूबर 2016 में हुआ था, इससे पहले यह महबूबनगर जिले का ही हिस्सा था। इसकी जनसंख्या 20,44,299 है, जिसमें से 89.63% लोग गांवों में रहते हैं और 10.37% लोग शहरों में निवास करते हैं, यहां पर 19.63% आबादी एससी वर्ग की है और 9.31 लोग एसटी वर्ग के हैं। नगरकुरनूल लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं वानापार्थी, गडवाल, आलमपुर, नगरकुरनूल, अचम्पेट, कालवाकुरथी और कोल्लापुर, इनमें से आलमपुर सीट अनुसूचित जाति और अचम्पेट सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है, 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में छह सीटों पर टीआरएस और एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी।

दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक सांसद येल्ला नंदी की लोकसभा में उपस्थिति 70 प्रतिशत रही है और इस दौरान उन्होंने 7 डिबेट में हिस्सा लिया है और 164 प्रश्न पूछे हैं, जो कि निश्चित रूप से अच्छा रिकार्ड नहीं कहा जा सकता है, उन्होंने एक भी प्राइवेट मेंबर बिल भी पेश नहीं किया है, भले ही सदन में येल्ला नंदी बहुत ज्यादा एक्टिव ना रहे हों लेकिन विकास कार्यों के कामों को करने में उन्होंने तेजी दिखाई है, जिसका ताजा सबूत ये है कि येल्ला नंदी को अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये की रकम आवंटित हुई थी, जिसमें से उन्होंने 19.25 करोड़ रुपए विकास कार्यों में खर्च कर दिए हैं।

नगरकुरनूल लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ कही जाती रही है और मोदी लहर में भी कांग्रेस ने ये सीट जीतकर इस बात को और पुख्ता भी कर दिया था लेकिन इस सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनाव में काफी निराशाजनक रहा था और टीआरएस ने हैरत अंगेज ढंग से प्रदर्शन करते हुए 11 सीटें अपने नाम की थी। फिलहाल इस सीट पर सीधा मुकाबला कांग्रेस और टीआरएस के ही बीच है, देखते हैं इस बार यहां जीत की बाजी किसके हाथ लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+