Flipkart के CEO बिन्‍नी बंसल का इस्‍तीफा, जानिए उनसे जुड़ी हर बात

नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को शुरू करने वाले बिन्नी बंसल भी अब इस कंपनी का हिस्सा नहीं रहें है। बिन्नी फिलहाल कंपनी के को-फाउंडर और ग्रुप सीईओ के पद पर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को बिन्नी ने दुर्व्यवहार के आरोप के बाद अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। वालमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण करने के बाद 6 माह से कम समय में बिन्नी ने कंपनी को अलविदा कह दिया है। वालमार्ट ने 9 मई 2018 को इस कंपनी में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि पद से इस्तीफा देने के बाद भी क्या वो कंपनी के बोर्ड का हिस्सा बने रहेंगे। आज देर रात तक इस बारे में वालमार्ट की तरफ से आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। फ्लिपकार्ट में बिन्नी की 6 फीसदी हिस्सेदारी है। तो आइए आपको बिन्‍नी बंसल के बारे में हर छोटी और बड़ी बात बताते हैं।

चंडीगढ़ से ताल्‍लुक रखते हैं बिन्‍नी, दिल्‍ली आईआईटी से की है पढ़ाई

चंडीगढ़ से ताल्‍लुक रखते हैं बिन्‍नी, दिल्‍ली आईआईटी से की है पढ़ाई

बिन्नी बंसल मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। बिन्‍नी बंसल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र थे। बिन्नी वर्तमान में बंगलौर में रहते हैं। उनके पिता एक बैंक में एक सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक है और मां सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें कोई भाई नहीं है और उनकी पत्‍नी गृहिणी हैं।

 दो बार गूगल किया था ट्राई पर नहीं मिली नौकरी, 9 माह तक अमेजन में किया जॉब

दो बार गूगल किया था ट्राई पर नहीं मिली नौकरी, 9 माह तक अमेजन में किया जॉब

सह-संस्थापक फ्लिपकार्ट से पहले, बिन्नी पहले अमेजन के साथ 9 महीनों के लिए थे और उन्हें दो बार गूगल द्वारा अस्वीकार किया जा चुका है | 2007 में अमेजन छोड़ने के बाद उन्होंने सचिन बंसल के साथ मिलकर फ्लिपकार्ट एक ई-कॉमर्स कंपनी को स्थापित किया। अमेजन में शामिल होने से पहले, बिन्नी ने 1.5 साल तक सारनोफ्फ निगम के साथ काम किया है।

2 बेडरूम वाला फ्लैट किराए पर लिया और 2 कम्प्यूटर के साथ कंपनी शुरू की

2 बेडरूम वाला फ्लैट किराए पर लिया और 2 कम्प्यूटर के साथ कंपनी शुरू की

हालांकि, कंपनी शुरू करने के 10 दिन तक कोई सेल नहीं हुई। इसके बाद, आंध्र प्रदेश के एक कस्टमर ने पहला ऑर्डर बुक किया। ये एक किताब थी जिसका नाम 'Leaving Microsoft to Change the World' और राइटर जॉन वुड थे। बीते सालों में फ्लिपकार्ट फर्श से अर्श पर पहुंच चुकी है और बेंगलुरु में कंपनी के कई ऑफिस हैं।

बिन्नी बंसल को मिले हुए पुरस्कार और सम्मान

बिन्नी बंसल को मिले हुए पुरस्कार और सम्मान

सितंबर 2015 में, बिन्नी बंसल और सचिन बंसल को फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट द्वारा $ 1.3 बिलियन नेट वर्थ के साथ भारत का 86 वां सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में नामित किया गया था।
2016 में TIME के द्वारा सचिन और बिन्नी बंसल को 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूचिमें शामिल किया गया था।
साल 2017 में इंडिया टुडे के 50 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूचि में सचिन और बिन्नी बंसल को 26 स्थान पर रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+