लोकसभा चुनाव 2019: बोलांगीर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: ओडिशा की बोलांगीर लोकसभा सीट पर बीजू जनता दल का कब्जा है। यहां से सांसद कलिकेश नारायण सिंह देव हैं। साल 2014 के चुनाव में बीजू जनता दल के कलिकेश नारायण सिंह देव को 4 लाख 53 हज़ार से ज्यादा वोट पड़े थे। दूसरे नम्बर रहीं बीजेपी उम्मीदवार संगीता कुमारी सिंह देव को 3 लाख 49 हज़ार 220 मत प्राप्त हुए थे। इस तरह 1 लाख 4 हज़ार से अधिक मतों से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई थी। 2009 में भी बीजेडी उम्मीदवार की ही जीत हुई थी। तब बीजेडी उम्मीद कलिकेश नारायण सिंह देव ने बीजेपी की दिग्गज सांसद संगीता कुमारी सिंह देव को पराजित किया था। वह भद्रक से लगातार तीन बार से सांसद चुनी जाती रहीं थीं।

profile of Bolangir lok sabha constituency

बोलांगीर की आबादी 22 लाख 59 हज़ार 180 है। यहां 89.05 फीसदी आबादी ग्रामीण है। दलितों की आबादी 19.96 फीसदी है जबकि आदिवासियों की आबादी 17.9 फीसदी है। 1962 से 1971 तक बोलांगीर लोकसभा सीट पर स्वतंत्र पार्टी का कब्जा रहा। 1977 में जनता पार्टी ने यह सीट अपने नाम कर ली। मगर, 1980 में कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना परचम लहराया। 1984 में भी कांग्रेस की जीत हुई। 1989 में जनता दल ने यहां अपनी जीत दर्ज की। 1991 और 1996 में कांग्रेस ने भद्रक सीट को अपने पास रखा। 1998 के बाद से संगीता कुमारी सिंह देव लगातार तीन बार बीजेपी की सांसद रहीं।

बोलांगीर के सांसद कलिकेश नारायण सिंह देव सांसद ने 21 बार संसद की डिबेट में हिस्सा लिया है। 5 निजी बिल भी पेश किए। 409 सवाल उन्होंने सदन में किए। इस तरह राष्ट्रीय औसत 273 के मुकाबले उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। संसद में उनकी उपस्थितिई 79 फीसदी रही। बोलांगीर में सांसद निधि के 4 करोड़ 98 लाख की राशि का इस्तेमाल दिसम्बर 2018 की स्थिति के अनुसार नहीं हो पाया था। 25 करोड़ की सांसद निधि में 17 करोड़ 67 लाख रुपये ही खर्च हो पाए थे। बाकी बचे समय में बाकी रकम के इस्तेमाल होने की उम्मीद की जा सकती है।

बोलांगीर में 15 लाख 63 हज़ार से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 8 लाख 14 हज़ार से ज्यादा है। 2014 में वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 5 हज़ार 802 थी, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 64 हज़ार 503 थी। कुल 11 लाख 70 हज़ार सेज्यादा मतदाताओँ ने वोट डाले थे। कुल 75 फीसदी मतदान हुआ था। बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र में 7 विधानसभा की सीटें हैं। इनमें 5 पर बीजेडी का कब्जा है जबकि बीजेपी और कांग्रेस के पास एक-एक सीट हैं। बीरमित्रापुर, लोइसिंघा और तितलागढ़ की सीटें सुरक्षित हैं और इन सभी पर बीजेडी का कब्जा है। इसके अलावा बीजेडी के पास सोनेपुर और कांटाबंजी की सीटें हैं। बोलांगीर विधानसभा सीट कांग्रेस के पास है जबकि बीजेपी के पास पाटनगढ़ विधानसभा सीट है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी उम्मीदवार को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ओर से चुनौती मिलती दिख रही है। आंकड़े बीजेडी उम्मीदवार के पक्ष में हैं। मगर, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बीजेडी उम्मीदवार को चुनौती देने की क्षमता रखती हैं। दोनों ही पार्टियां बीजेडी से यह सीट झटकने की कोशिश करेगी। कांटे के टक्कर के पूरे आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+