मामा राहुल की विरासत संभालेंगे रेहान, अमेठी में मच्छरों के बीच बिताई रात!

अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कर्मभूमि अमेठी में उनकी विरासत को संभालने वाला पहुंच गया हैं। राहुल के भांजे और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा अचानक अमेठी पहुंचे। रेहान ने वहां पूरी रात बिताई, लोगों के साथ बैठकर खाना खाया, मच्छरों के बीच गांव वालों के साथ सोएं।

raihan vadra

रेहान का ये रुप पूरी तरह उनकी मामा से मिलता-जुलता दिखाई प्रतीत हो रहा था। रेहान बिल्कुल अपने मामा राहुल गांधी की तरह वहां साधारण भेष-भूषा में पहुंचे थे। उनके साथ दो दोस्त भी थे। अमेठी के एक गांव में उन्होंने खाने का लुत्फ उठाया। रेहान और उनके साथी गांव में घूमे भी और कुछ लोगों से बात की।

राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले रेहान अब पूरी तरह से अपनी नानी और मामा के नक्शेकदम पर चल पड़ें है। इससे पहले वो पिछले साल 16 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ संसद की कार्यवाही देखने पहुंचे थे। इससे पहले, लोकसभा चुनाव में वह अपने मामा के साथ रोड शो में भी नजर आए थे।

रेहान ने अपने फेसबुक पेज पर महंगाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधने वाले कई पोस्ट शेयर किए थे। वो लगातार फेसबुक पेज पर राजनीति से जुड़ी चीजों को अपलोड करते रहते हैं। रेहान की निगाहें जिस ओर इसरा कर रही है उससे लगने लगा है कि राहुल गांधी की विरासत को संभालने वाला अब आ गया है। मां प्रियंका भले सक्रिय राजनीति का हिस्सा न रही हो, लेकिन वो हमेशा से अपने भाई की मदद करती रही हैं. ऐसे में रेहान का ये कदम इशारा कर रहा है कि जल्द ही कांग्रेस को नया युवराज मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+