योगी आदित्यनाथ बोले- प्रियंका गांधी के आने से भाजपा पर नहीं पड़ेगा असर, महागठबंधन को बताया हौवा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका के राजनीति में उतरने से यूपी में बीजेपी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने सूबे में सपा-बीएसपी के महागठबंधन को हौवा बताया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को इस साल जनवरी में पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने के साथ-साथ पूर्वी यूपी का प्रभारी भी बनाया है।

प्रियंका गांधी के आने से बीजेपी पर असर नहीं पड़ेगा

प्रियंका गांधी के आने से बीजेपी पर असर नहीं पड़ेगा

योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बीतचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस समय प्रियंका गांधी को अपना महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। ये उनका आंतरिक मामला है। वो पहले भी कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं। इस समय वो भाजपा पर कोई असर नहीं डाल पाएंगी। प्रियंका गांधी ने 17 मार्च को यूपी में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

'सपा-बसपा गठबंधन सिर्फ हौवा'

'सपा-बसपा गठबंधन सिर्फ हौवा'

सपा-बसपा के महागठबंधन पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये नया गठबंधन पहले से ही विवादों में बना हुआ है। ये गठबंधन और कुछ नहीं बल्कि 'हौवा' है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद .ये योगी आदित्यनाथ का पहला इंटरव्यू था। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। इस बार देश भर में सात चरणों में वोटिंग होगी। जो 11 अप्रैल से 19 मई तक होगी। 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजें एक साथ घोषित होंगे।

कांग्रेस को गठबंधन में नहीं मिली जगह

कांग्रेस को गठबंधन में नहीं मिली जगह

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए सपा-बसपा ने राजनीतिक दुश्मनी भुलाकर गठबंधन किया है। तय समझौते के मुताबिक बीएसपी 38 और सपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन में तीसरी सहयोगी पार्टी अजित सिंह की राष्ट्रीय लोक दल है। वो तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा ने अपने हिस्से की एक सीट रालोद को दी है। वहीं कांग्रेस को गठंबधन में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन रायबरेली और अमेठी में गठबंधन उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+