कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को असम पहुंची। उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की।

दिसपुर। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को असम पहुंची। उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर असम के दो दिवसीय दौरे पर गई हैं।

Priyanka Gandhi Vadra

Recommended Video

    Assam Election 2021: Priyanka Gandhi Vadra ने Kamakhya Temple में की पूजा अर्चना | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने सोमवार को गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह भी साथ थे।इससे पहले जैसे ही प्रियंका असम दौरे पर पहुंचीं उन्हें लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई हवाईअड्डे पर राज्य इकाई के प्रमुख रिपुन बोरा और पार्टी के अन्य नेताओं ने रिसीव किया। इसके बाद वह जलुकबाड़ी इलाके में रुकीं, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

    इस दौरान उन्होंने लाल रंग के वस्त्र धारण कर रखे थे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह काफी लंबे समय से कामाख्या देवी के दर्शन करने का विचार बना रही थीं और अब जाकर उनका सपना साकार हो सका है। दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मैंने अपने लिये, अपने परिवार के लिए और असम के लोगों के लिए दुआएं मांगी।

    आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह राजनीति के बारे में बाद में बातें करेंगी। उन्होंने कहा कि, 'मैं यहां भगवान का धन्यवाद करने के लिए आई हूं जिन्होंने मुझे बहुत कुछ दिया है।' इससे पहले उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था, 'आज में मां कामाख्या देवी के दर्शन के साथ अपनी असम का दो दिन का दौरा शुरू करूंगी। मैं कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर असम के पार्टी कार्यकर्ताओं और असम के भाई-बहनों से संवाद करूंगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+