कर्नाटक में गिरी 'स्वामी' की सरकार, प्रियंका ने कहा-एक दिन बेनकाब होगा भाजपा का झूठ

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई है। कुमारस्वामी बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे। कर्नाटक में गठबंधन की सरकार गिरने के बाद कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर संस्थाओं और लोकतंत्र को व्यवस्थित ढंग से कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक दिन भाजपा को यह पता चलेगा कि सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता। एक दिन आएगा जब उसे पता चल जाएगा कि हर किसी के पीछे नहीं पड़ा जा सकता और हर झूठ आखिरकार बेनकाब होता है।

 Priyanka Gandhi Vadra first reaction on Karnataka Government falls

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में सरकार गठन के पहले ही दिन से कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अंदर और बाहर दोनों और से। उन्होंने कहा कि उन लोगों को जिन्हें लगा कि गठबंधन खतरा है, और जिन्होंने अपना रास्ता देखा कि उन्हें सत्ता मिल सकती है। राहुल ने कहा कि आज उनका लालच जीत गया। लोकतंत्र, ईमानदारी और कर्नाटक की जनता हार गई है।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें कुमारस्वामी बहुमत साबित नहीं कर पाएं। उनके पक्ष में जहां 99 वोट पड़े वहीं भाजपा के पक्ष में 105 वोट पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+