मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने चला 'ट्रंप कार्ड' प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव प्रचार

Priyanka Gandhi to do election campaigning for Congress
नई दिल्‍ली। अभी तक सिर्फ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करने वाली प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा है। जिसकी उम्‍मीद कुछ राजनीतिक पंडितों द्वारा पहले से हीकी जा रही थी। इसका कारण राहुल गांधी द्वारा देश की जनता में कोई खास उत्‍साह पैदा न कर पाना है।

कांग्रेस के इस कदम पर भाजपा प्रवक्‍ता मीनाक्षी लेखी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के इस पैंरते से उसे चुनाव में कोई फायदा नहीं होगा क्‍योंकि कांग्रेस को सत्‍ता में लाने का खामियाजा देश की जनता नौ साल से भुगत रही है। वहीं भाजपा के ही मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने प्रियंका गांधी द्वारा सिर्फ अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार करने पर कहा था कि ये बरसाती मेंढक हैं जो कि चुनाव के मौसम में ही नजर आते हैं।

हालांकि प्रियंका गांधी के लिए भी लोगों का भरोसा जीतना इतना आसान नहीं होगा क्‍योंकि उनके पति राबर्ट वाड्रा पर गैर कानूनी ढंग से करोड़ों की सम्‍पत्ति बनाने के आरोप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+