Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- रिपोर्ट कार्ड सुनने में बहुत अच्छा लगता है पर जमीन पर कुछ भी नहीं है

नई दिल्ली। प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में 100 किलोमीटर के सफर पर निकली प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को भदोही पहुंची हुई थीं। यहां उन्होंने योगी सरकार के 2 साल पूरे होने पर पूर्वी यूपी के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि जमीन पर आकर देखे कि क्या हो रहा है, ये रिपोर्ट कार्ड, ये प्रचार ये लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है।

Priyanka Gandhi target Yogi Govt in UP, says Report card and all of it sounds good but nothing on ground

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं रोज लोगों से मिल रही हूं रोज लोगों से यही पता चल रहा है चाहे किसान हो, नौ जवान हो, स्टूडेंट हो, शिक्षा मित्र हो, आगनवाणी या फिर आशा बहु हो सब प्रताड़ित हैं। सब प्रताड़ित हैं। कही-कही ऐलान हुआ है कि 18 हजार वेतन मिलेगा लेकिन अभी भी वो 7-8 हजार पर सालों से काम कर रहे हैं। वो जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी के 70 साल वाले तर्क का जवाब देते हुए कहा कि अब वो बताए उन्होंने पांच साल तक सत्ता में रहते हुए क्या किया है। इसके पहले प्रियंका गांधी ने भदोही में स्थिति सीता समाधि स्थल पर भी गई थीं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आप के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस को मनाने में जुटे शरद पवार

बता दें कि प्रियंका गांधी रविवार रात प्रयागराज पहुंची हुई थी। रात में वह अपनी दादी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के घर स्वराज भवन में रूकीं। सुबह 9.30 बजे प्रियंका गंगा यात्रा के लिए स्वराज भवन से निकलीं थीं। प्रियंका गांधी ने पहले संगम के बड़े हनुमान मंदिर में आरती की। इसके बाद उन्होंने किला स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन किया फिर संगम पहुंचीं। संगम क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ विधायक अराधना मिश्रा तथा अन्य नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस गांव में वोट मांगने नहीं आते प्रत्याशी, ये है वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+