'बम' बोलना पड़ा भारी, प्रियंका गांधी को बदलनी पड़ी फ्लाइट

नयी दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक शक्स की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को अपनी फ्लाइट बदलनी पड़ी। विमान में बम की अफवाह फैलने की वजह से उन्हें अपनी फ्लाइट बदलनी पड़ी। खुलासा: प्रियंका को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाना चाहती थीं इंदिरा गांधी

priyanka gandhi

दरअसल सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान एक शख्स और सुरक्षा अधिकारियों के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान शख्स ने कहा कि मेरे पास बम है क्या? बस इतना कहने के बाद वहां हड़कंप मच गई। पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया जबकि प्रियंका की फ्लाइट बदलनी पड़ी।

आपको बता दें कि प्रियंका जेट एयरवेज की फ्लाइट से चेन्नई जाने वाली थी। इसी फ्लाइट से एक और पैसेंजर जाने वाला था, लेकिन सिक्युरिटी चेकिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर बीप करने लगा। चेकिंग के दौरान पता चला कि उसके पास कई सिक्के निकले।

इस चेकिंग से यात्री बुरी तरह चिढ़ गया। सीआईएसएफ के सिक्युरिटी स्टाफ ने उसने लापरवाही भरे अंदाज में कहा कि इतनी चेकिंग क्यों हो रही है? मेरे पास बम है क्या? यात्री के इतना बोलने के बाद सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया। चूंकि, इसी फ्लाइट में प्रियंका गांधी भी जाने वाली थीं। इसलिए एसपीजी, आईबी और सीआईएसएफ के लोगों ने उसे हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं प्रियंका गांधी को दूसरी फ्लाइट से सफर करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+