प्रियंका बोलीं- जब पंजाब आजादी के लिए लड़ रहा था, तब RSS कर रही थी अंग्रेजों की 'चमचागिरी'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए अब आखिरी और सातवें चरण की वोटिंग बची हुई है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुईं हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पंजाब के बठिंडा पहुंची हुईं थीं। जहां उन्होंने रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब पूरा पंजाब देश की आजादी के लिए लड़ रहा था, तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों की 'चमचागिरी' कर रहे थे। उन्होंने कभी स्वतंत्रता आंदोलन के लिए संघर्ष नहीं किया।

Priyanka Gandhi says RSS people were doing chamchagiri of Baritishers during independence movement

बता दें कि आखिरी चरण के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने में जुटी हुईं हैं। ऐसे में एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए है। बठिंडा में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ की राजनीति करते हैं। ये लोग खुद को राष्ट्रवादी और बाकियों को देशद्रोही कहते हैं। प्रियंका ने कहा कि अब मोदी का झूठ देश के सामने आ गए हैं। अगर आप मोदी का प्रचार सुनें तो आपको लगेगा देश में 70 साल में कोई विकास नहीं हुआ।

प्रियंका गांधी ने कहा कि लेकिन बठिंडा के लोगों को पता है कि 70 साल में देश का कितना विकास हुआ है। अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी ने कहा था कि सबके खाते में 15 लाख डालेंगे, लेकिन क्या किसी के खाते में पैसे आए। क्या लोगों को रोजगार मिला और किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्ज की वजह से 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिला, खाद नहीं मिला, बीज नहीं मिला।

प्रियंका ने कहा कि दिल्ली में देश भर के किसान इकट्ठा हुए थे उन्होंने पीएम से मिलने का समय मांगा लेकिन उनके पास पांच मिनट का समय नहीं था। बात दें कि बठिंडा में जनसभा को संबोधित करने के बाद पठानकोट में प्रियंका गांधी ने रोड शो भी किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+