प्रियंका ने बढ़ाया हौसला, कहा सुपर पीएम हैं मनमोहन सिंह

राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के लिए अमेठी पहुंची प्रियंका ने कई मुद्दों पर खुलकर राय दी। संजय बारू और पीसी पारख की किताबों में पीएम को कमजोर बताने के मुद्दे पर प्रियंका ने सख्त ऐतराज जताया है। प्रियंका ने कहा कि मनमोहन सिंह सुपर पीएम हैं।
सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा के हमले पर प्रियंका ने कहा कि जो बातें उनकी मां ने कहीं वो सही हैं और बीजेपी को रास नहीं आ रही हैं। गौरतलब है कि संजय बारू और पीसी पारख ने अपनी किताबों में मनमोहन सिंह को कमजोर पीएम बताया गया है।
उनके बयान के बाद सियासी गलियारों में हंगामा मच गया है। मनमोहन सिंह को कमजोर पीएम बताने पर सोनिया गांधी पर भी हमले तेज हो गए है। ऐसे में प्रियंका अपनी मां और पीएम मनमोहन सिंह के बचाव में उतर आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications