तेलंगाना में बोलीं प्रियंका गांधी- पीएम मोदी तेलंगाना में बीआरएस सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे
तेंलगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का प्रचार करने पहुंची कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने दावा किया कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं।

मुलुगु में एक चुनावी रैली को प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। यहां पर प्रियंका ने दावा किया कि तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का शासन प्रत्येक परिवार को नौकरी देने के वादे में विफल रहा, बीआरएस सरकार के कारण तेलंगाना राज्य में 40 लाख युवा बेरोजगार हो गए।
प्रियंका गांधी ने दाव कहा एक ओर बीआरएस ने जहां पहले अलग थी उसने अब भाजपा के साथ "हाथ मिला लिया है। पीएम मोदी रिमोर्ट से तेलंगाना की बीआरएस सरकार को चला रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने आरोप लगाया कि उन्होंने हर जगह बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार को जोड़ा हैं।
बीआरएस सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वह महंगाई को नियंत्रित करने और रोजगार मुहैया कराने पर विचार नहीं कर रही है, बल्कि भूमि और रेत माफियाओं को बचाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
प्रियंका गांधी ने तेलंगाना की बीआरएस सरकार की आलोचना करते हुए कहा केसीआर सरारक महंगाई को नियंत्रित करने और रोजगार मुहैया कराने पर विचार नहीं कर रही है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार भूमाफिया और रेत माफिया को बचाने का काम कर रही है।
प्रियंका ने कहा केसीआर की पार्टी बीआरएस ने बंगारू तेलंगाना' यानी स्वर्णिम तेलंगाना का वादा किया था वो तो पूरा नहीं किया लेकिन अपने आलीशान महल बनवा लिए हैं।द्य
इसके अलावा राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप बीआरएस या एआईएमआईएम का समर्थन करते हैं तो अनजाने में बीजेपी मजबूत होती है।
कांग्रेस नेता ने कहा राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे किये हैं। हमने कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की गारंटी दी थी, जिसे हमने पूरा किया। राजस्थान के पास देश का सबसे अच्छा चिकित्सा बुनियादी ढांचा है। हम सिर्फ वादे नहीं करते उसे पूरा भी करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा तेलंगाना में कांग्रेस ने जो छह गारंटियां दी है, उसे प्रदेश में सरकार बनते ही पूरा करेगी। राहुल ने गारंटियों के बारे में बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 2,500 रुपये प्रति माह, महिलाओं के लिए 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, घर बनाने के लिए 5 लाख रुपये, तेलंगाना के शहीदों के परिवारों के लिए 250 वर्ग गज का घर, 4000 रुपये प्रति माह पेंशन का वादा शामिल था। बुजुर्ग नागरिकों के लिए, और 5 लाख रुपये छात्र सहायता दी जाएगी।
राहुल गांधी ने कांग्रेस की गारंटियों को गिनाते हुए आदिवासियों से कहा कि राज्य में सरकार आने पर कांग्रेस उन्हें पोडु भूमि और सौंपी गई भूमि पर अधिकार वापस देगी।












Click it and Unblock the Notifications