प्र‍ियंका गांधी को हनुमान जयंती पर याद आईं अमिताभ बच्चन की मां, सुनाया रोचक किस्सा

नई दिल्ली। आज देशभर में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। जानी मानी हस्तियों ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने बचपन की यादें साझा की हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन को याद किया है। प्रियंका ने बताया कि, तेजी बच्चन हनुमान भक्त थी। वे उनके लिए मंदिर से चूड़िया लाया करती थीं। साथ ही प्रियंका ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।

शेयर की पुरानी यादें

शेयर की पुरानी यादें

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा- श्रीमती तेजी बच्चन बड़ी हनुमान भक्त थीं। अक्सर मंगल को दिल्ली के हनुमान मंदिर में मुझे ले जाकर मेरे लिए कांच की चूड़ियां खरीदतीं और हनुमानजी की कथा सुनातीं। उनसे ही मैंने हनुमान चालीसा के कई छंद सीखे। आज वो नहीं रहीं मगर उनकी भक्ति का प्रतीक ह्रदय में बसा है। ..हनुमान जी की जयंती पर आप सब को बहुत बहुत शुभकामनाएँ।

इससे पहले हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर लिखा था खास मैसेज

ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी ने बच्चन परिवार से किसी को याद किया हो। इससे पहले अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की जयंती के मौके पर प्रियंका ने हरिवंश राय बच्चन के लिए स्पेशल मैसेज लिखा था। उन्होंने हरिवंशराय बच्चन की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- हरिवंश राय जी जिन्हें हम अंकल बच्चन के नाम से जानते थे, इलाहाबाद के एक महान पुत्र थे। एक वक्त था जब मेरे पिता की मृत्यु के बाद बच्चन जी की रचनाओं को मैं देर-देर तक पढ़ती थी। उनके शब्दों से मेरे मन को शांति मिलती थी, इसके लिए मैं उनके प्रति आजीवन आभारी रहूंगी।

सोनिया और राजीव गांधी की शादी में बच्‍चन परिवार का अहम रोल था

हरिवंश राय की पत्‍नी तेजी बच्‍चन और नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी के बीच काफी गहरी मित्रता थी। सोनिया और राजीव गांधी की शादी में बच्‍चन परिवार का अहम रोल था। इंदिरा को मनाने में तेजी बच्‍चन ने सबसे अ‍हम भूमिका निभाई थी। तेजी बच्‍चन ने ना सिर्फ सोनिया गांधी को बल्कि उनके बच्‍चों- राहुल और सोनिया को भी हिंदी सिखाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+