प्रियंका गांधी ने उठाया एच-1बी वीजा का मुद्दा, पूछा- 'हाउडी मोदी' से किसका हुआ भला

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। गुरुवार को उन्होंने एक ट्वीट कर पीएम मोदी और बीजपी से सवाल किया कि उनके कार्यकाल में किसकी भलाई हो रही है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी अमेरिका में 'हाउडी मोदी' तो कर के आये लेकिन उससे किसका भला हुआ?

'हाउडी मोदी' पर साधा निशाना

'हाउडी मोदी' पर साधा निशाना

बता दें, अमेरिका में काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीयों को एच-1बी वीजा को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के नियमों को कड़ा कर दिया है। साल 2015 के मुकाबले इस साल एच-1बी वीजा के आवेदनों को खारिज करने का मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसी सिलसिले पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में एक समाचार पत्र में छपे खबर को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में पीएम मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम पर भी सवाल उठाते हुए निशाना साधा है।

ट्वीट में पूछा ये सवाल

ट्वीट में पूछा ये सवाल

अपने ट्वीटर हैंडल से किये गए पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा, भाजपा सरकार से ये सवाल तो सबको पूछना चाहिए कि उसके कार्यकाल में किसकी भलाई हो रही है। उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री जी ने अमेरिका जाकर अपनी 'हाउडी मोदी' तो कर आए लेकिन अमेरिका ने वहां काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के एच-1बी वीजा खारिज करने में बढ़ोतरी कर दी। बता दें प्रियंका ने अपने इस ट्वीट में भारतीयों को हो रहे एच-1बी वीजा की दिक्कतों का मुद्दा उठाया है।

शासन करने वाला मस्त, जनता त्रस्त

शासन करने वाला मस्त, जनता त्रस्त

इसके अलावा उन्होंने एक ट्वीट और किया है जिसमें उन्होंने देश में मंदी और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है। सेवा क्षेत्र औंधे मुंह गिर चुका है। रोजगार घट रहे हैं, शासन करने वाला अपने में ही मस्त है, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है। बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+