Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Priyanka Gandhi: वायनाड में प्रियंका,राहुल की जीत से 'आतंकियों और कट्टरपंथियों' का क्या है कनेक्शन?

Priyanka Gandhi Wayanad MP: केरल के वायनाड लोकसभा चुनावों में लगातार तीन बार से कांग्रेस के गांधी परिवार के दो सदस्यों के चुनाव जीतने का मुद्दा वहां विपक्षी इंडिया ब्लॉक में ही बवाल की वजह बन गया है। केरल में सत्ताधारी एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) की अगुवाई करने वाली सीपीएम के एक नेता ने सीधे-सीधे प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव जीतने पर इसमें 'कट्टरपंथी' ताकतों और यहां तक कि 'आतंकवादियों' के समर्थन तक का आरोप लगा दिया है।

हालांकि, सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य ए विजयराघवन की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके भाई राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव जीतने को लेकर लगाए गए आरोपों की कांग्रेस और उसकी सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने कड़ी आलोचना की है।

priyanka gandhi

Priyanka Gandhi: प्रियंका की रैलियों में कट्टरपंथी और आतंकवादी अहम भूमिका में थे-सीपीएम नेता

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीपीएम के दिग्गज नेता विजयराघवन ने पिछले हफ्ते वायनाड में अपनी पार्टी के एक सम्मेलन का उद्दघाटन करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी रैलियों में जो लोग अग्रणी भूमिका निभा रहे थे, उनमें 'सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देने वाली चरमपंथी ताकतें और आतंकवादी' भी शामिल थे। बता दें कि कांग्रेस, सीपीएम,सीपीआई और मुस्लिम लीग (IUML) सभी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें- संसद में प्रियंका गांधी को 1984 दंगे वाला बैग गिफ्ट, बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने दिया उपहार, देखिये VIDEO

उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि वायनाड में राहुल गांधी की जीत में भी 'सबसे खतरनाक कट्टरपंथी'समूहों ने मदद की थी। उन्होंने सवाल किया कि 'नहीं तो, यह तो दोनों ही कैसे जीत जाते?'

Priyanka Gandhi: राहुल,प्रियंका को बदनाम करने का ठेका बीजेपी ने सीपीएम को दिया-कांग्रेस

रविवार को कांग्रेस और उसकी कट्टर सहयोगी मुस्लीम लीग दोनों ने ही सीपीएम नेता पर जमकर पलटवार किया है। तिरुवनंतपुरम स्थित प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सीपीएम नेता के विचार संघ परिवार के विचारों से मेल खाते हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के करीबी वेणुगोपाल ने कहा, 'ऐसा लगता है कि बीजेपी ने केरल में (राहुल) गांधी और (प्रियंका)वाड्रा को बदनाम करने का ठेका सीपीएम को दे दिया है। विजयराघवन राज्य में बीजेपी के सांप्रदायिक विभाजनकारी एजेंडे पर चल रहे हैं। हालांकि, सीपीएम की खतरनाक राजनीतिक चाल के लिए सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को भारी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।'

Priyanka Gandhi: सीपीएम का वोट बैंक हमारी ओर खिसका-कांग्रेस

कांग्रेस नेता का दावा है कि वायनाड में सीपीएम के वोट कांग्रेस के खाते में चले गए। उन्होंने कहा, 'एक बात तो ये है कि (राहुल) गांधी और बाद में वाड्रा दोनों ने थिरुनेल्ली पंचायत में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है, जो कि सीपीएम का गढ़ है; और जहां पार्टी आमतौर पर 5,000 से 6,000 वोटों से आगे रहती है। आधार वोट खिसकता देख सीपीएम डरी हुई है। इसे अपने गढ़ अलाप्पुझा में नाकामियों का सामना करना पड़ा है। इसलिए,पार्टी ने अपने पारंपरिक आधार को मजबूत करने के लिए बहुसंख्यकवादी सांप्रदायिक रणनीति का इस्तेमाल किया है'

Priyanka Gandhi: मुस्लिम लीग ने भी कांग्रेस का पक्ष लेकर सीपीएम पर किया पलटवार

इस मामले में कांग्रेस की दशकों पुरानी सबसे भरोसेमंद सहयोगी मुस्लिम लीग ने भी उसका साथ दिया है और सीपीएम पर जोरदार हमला बोला है। कोझिकोड में आईयूएमएल के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलए पीके कुन्हालीकुट्टी ने सीपीएम पर चुनावी लाभ के लिए संघ परिवार के कथित बहुसंख्यक सांप्रदायिकता का खेल खेलने का आरोप लगाया है।

वे बोले, वियजराघवन ने 'क्रूरतापूर्वक और जघन्य तरीके से'वायनाड के मतदाताओं के लोकतांत्रिक जनादेश का अपमान किया है। उनके मुताबिक, 'धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील केरल में सांप्रदायिक विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।'

Priyanka Gandhi: वायनाड में कितनी बड़ी रही है प्रियंका और राहुल गांधी की जीत

नवंबर में हुए वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा को 6,22,338 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और एलडीएफ प्रत्याशी सीपीआई के सत्यन मोकेरी को सिर्फ 2,11,407 वोट प्राप्त हुए हैं।

इसी साल आम चुनावों में इस सीट पर प्रियंका के भाई और कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 6,47,445 और उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई की दिग्गज और पार्टी महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा को 2,83,023 वोट आए थे।

इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, बरेली कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

इसी सीट पर 2019 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने 7,06,367 वोट हासिल किए थे और सीपीआई के पीपी सुनीर को 2,74,597 वोट मिले थे। राहुल ने इस बार यूपी की रायबरेली सीट से भी जीतने के बाद वायनाड सीट अपनी बहन को पहली बार लोकसभा में भेजने के लिए खाली कर दी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+