हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने बताए उनके पांच सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने शनिवार शाम हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई 19 साल की लड़की के परिवारवालों से मुलाकात की। राहुल और प्रियंका ने पीड़िता के परिवार के लोगों के साथ करीब 50 मिनट रहे। पीड़िता के गांव से आने के बाद प्रियंका गांधी ने वो पांच सवाल बताए है, जिनके जवाब पीड़ित परिवार चाहता है। प्रियंका ने ट्वीट कर ये पांच सवाल लिखे हैं।

राहुल प्रियंका हाथरस में, हाथरस पहुंचे राहुल प्रियंका, हाथरस डीएम और एसपी, hathras dm sp suspend, हाथरस मामला, हाथरस की खबर, हाथरस समाचार, hathras news, hathras, priyanka gandhi, uttar pradesh, bjp, yogi adityanath, rahul gandhi, हाथरस, उत्तर प्रदेश, gangrape, murder

प्रियंका ने लिखा, हाथरस के पीड़ित परिवार के प्रश्न। पहला- सुप्रीम कोर्ट के जरिए पूरे मामले की न्यायिक जाँच हो। दूसरा- हाथरस DM को सस्पेंड किया जाए और किसी बड़े पद पर नहीं लगाया जाए। तीसरा- हमारी बेटी के शव को बगैर हमसे पूछे पेट्रोल से क्यों जलाया गया? चौथा- हमें बार-बार गुमराह किया, धमकाया क्यों जा रहा है? पांचवा- हम इंसानियत के नाते चिता से फूल चुनकर लाए मगर हमें कैसे माने कि यह शव हमारी बेटी का है भी या नहीं? इन प्रश्नों के उत्तर पाना इस परिवार का हक है और उप्र सरकार को ये जवाब देना पड़ेगा।

Recommended Video

    Hathras Case: पीड़िता के परिवार और आरोपियों के बीच 23 साल पुरानी दुश्मनी! | वनइंडिया हिंदी

    परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, मैं हाथरस के पीड़ित परिवार से मिला और उनका दर्द समझा। मैंने उन्हें विश्वास दिलाया कि हम इस मुश्किल वक़्त में उनके साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने में पूरी मदद करेंगे। यूपी सरकार चाह कर भी मनमानी नहीं कर पाएगी क्योंकि अब इस देश की बेटी को इन्साफ़ दिलाने पूरा देश खड़ा है।

    बता दें कि हाथरस के चंदपा क्षेत्र में अपनी मां के साथ खेतों में गई 19 साल की दलित लड़की के साथ 14 सितंबर को गांव के ही दूसरी जाति के चार युवकों ने कथित तौर पर रेप किया था। लड़की के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई और उसकी जीभ भी काट दी गई। इसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 29 सितंबर को लड़की ने दम तोड़ दिया था। आरोप है कि लड़की के साथ घटना होने के बाद पहले तो आठ दिन तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और रेप की धाराओं को उसमें जोड़ने में आनाकानी की। इसके बाद जब पीड़िता की मौत को गई तो रात में परिजनों की मर्जी के खिलाफ जबरन रात में लड़की का दाह संस्कार कर दिया। परिवार ने डीएम और सीनियर अफसरों पर प्रेशर डालने और धमकाने के आरोप लगाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+