UP में क्यों जीता INDIA गठबंधन? अब प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताया, सत्तारूढ़ दल पर लगाया आरोप
Priyanka Gandhi On UP Chunav Result: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में इंडिया गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 80 लोकसभा सीटों में समाजवादी पार्टी (SP) 37 सीटें जीती है और कांग्रेस 6 सीटें जीती हैं।
इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन पर अब प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताया है कि कैसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा परेशान किया गया है।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? राहुल की जीती हुई दो सीटों के बाद लगने लगे कयास?
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुकदमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नजरबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।''
प्रियंका गांधी ने ट्वीट में आगे कहा कि, ''मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।''
ये भी पढ़ें- 'जीत में राहुल, प्रियंका का कोई रोल नहीं’, रायबरेली से हारने के बाद BJP उम्मीदवार ने अखिलेश को क्यों दी बधाई?
चुनावी नतीजों वाले दिन भी प्रियंका गांधी ने कसा था तंज
प्रियंका गांधी ने कहा, ''इस चुनाव में भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई थी। यह बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ लड़ाई थी। देश की महान जनता ने अपने मुद्दों को पहचाना और INDIA का साथ दिया। गठबंधन के सभी साथियों, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की महान जनता को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद।''
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव के इन 4 युवा उम्मीदवारों ने मारी बाजी, UP की इन सीटों पर BJP के दिग्गज नेताओं को दी मात












Click it and Unblock the Notifications