प्रियंका गांधी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? राहुल की जीती हुई दो सीटों के बाद लगने लगे कयास?
Congress Priyanka Gandhi News: केंद्र में इस बार गठबंधन की सरकार होगी। 4 जून को जारी हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं, हालांकि एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 292 पहुंच गया है। इस बीच भाजपा को सबसे बड़ा झटका यूपी से लगा, जहां बीजेपी की 62 से घटकर सीटें 33 पर आ गईं।
इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा। यूपी में INDIA गठबंधन ने कमाल करते हुए सपा 37 और कांग्रेस ने 6 सीटों को मिलाकर 43 सीटों पर कब्जा जमा लिया। वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के साथ ही ये कयास भी लगाएं जा रहे हैं कि क्या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद बनेंगी?

इस बार के आम चुनाव में प्रियंका गांधी ने पार्टी के लिए जमकर मेहनत की थी, हालांकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन कांग्रेस के समर्थन में भाजपा को जमकर घेरते हुए ताबड़तोड़ रैलियां की। वहीं अब माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी भी लोकसभा में एंट्री हो सकती है।
ऐसे इसलिए क्योंकि राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली दोनों ही सीटों से बंपर जीत दर्ज की है। हालांकि जब नतीजों के बाद मंगलवार को राहुल गांधी से पूछा गया कि वो किस सीट को अपने पास रखना चाहेंगे तो उन्होंने इसका कोई ठोस जवाब नहीं दिया,
क्या प्रियंका गांधी करेंगी प्रतिनिधित्व?
लेकिन संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राहुल गांधी को एक सीट छोड़नी होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उस एक सीट का प्रतिनिधित्व प्रियंका गांधी करेंगी? क्योंकि राहुल गांधी के एक सीट खाली करने पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार किसे बनाती ये देखना होगा।
चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं प्रियंका?
हालांकि चुनाव नतीजों से पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने साफ कहा था कि अगर जनता को लगता है कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में अब राहुल की दो सीटों पर जीत के बाद प्रियंका के चुनाव लड़ने के कयास को हवा मिल गई है।
दोनों सीटों पर बंपर जीत
मालूम हो कि 4 जून को आए लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में राहुल गांधी ने अपनी दोनों ही सीटों से बंपर वोटों से चुनाव जीता है। वायनाड सीट से राहुल गांधी को 3 लाख 64 हजार वोटों से जीत मिली है, जबकि रायबरेली सीट 3 लाख 90 हजार वोटों से विजय हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications