‘जीत में राहुल, प्रियंका का कोई रोल नहीं’, रायबरेली से हारने के बाद BJP उम्मीदवार ने अखिलेश को क्यों दी बधाई?
Rae Bareli BJP candidate: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायबरेली लोकसभा सीट पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था। इस लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा था।
मंगलवार को वोटों की गिनती के दौरान राहुल गांधी ने दिनेश प्रताप सिंह को 390030 वोटों से हराया। इस लोकसभा सीट पर राहुल गांधी को 687649 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 297619 वोट मिले।

करारी हार के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान दिनेश प्रताप सिंह ने कहा इस जीत में में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कोई रोल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह राहुल गांधी के जीत नहीं है।
यह जीत समाजवादी पार्टी की है। दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अकेले पंजे पर चुनाव लड़कर देख लें। इस जीत के लिए मैं अखिलेश यादव जी को बधाई देता हूं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
यह भाजपा के लिए गंभीर चिंतन का विषय: दिनश प्रताप सिंह ने कहा कि यह वाकई भारतीय जनता पार्टी के लिए गंभीर चिंतन का विषय है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हम राम मंदिर और बड़े-बड़े स्टेशन और एयरपोर्ट बनाने का काम करते हैं। कहीं न कहीं जनता के बीच में जाे भ्रम पैदा किया गया, उसे दूर करना होगा।
उसे दूर करते हुए हम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक अच्छा वातावरण बनाने में कामयाब होंगे और फिर से भारतीय जनता पार्टी को जितना नुकसान हुआ है उसकी हमलोग भरपाई करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि रायबरेली जीत के लिए राहुल गांधी को मैं बधाई देता है।
राहुल गांधी रायबरेली की सेवा करें। रायबरेली वासियों की आशाओं के अनुरूप काम करें। रायबरेली में हर शनिवार रविवार बैठें। लेखपाल से लेकर कलेक्टर तक सिपाही से लेकर कप्तान तक सभी लोगों की समस्याओं का समाधान करें। रायबरेली के देवतुल्य लोगों की बेटी और बेटियों की शादी में शामिल हों।
एक साल के लिए लोग मुझे अवकाश दें: दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिन दायित्वों का निर्वहन मैं करते आया हूं वह अब राहुल गांधी को करना चाहिए। वह निर्वहन करेंगे और मैं सकारात्मक सहयोग राहुल गांधी जी को भी करूंगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रायबरेली की जनता से मैं अब एक साल के लिए छूट्टी चाहता हूं। उसके बाद पुनः रायबरेली के लोंगों की सेवा में जुटा रहुंगा।












Click it and Unblock the Notifications