प्रियंका गांधी को अलॉट हुआ कांग्रेस मुख्यालय में कमरा, लगाई गई नेमप्लेट

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। बीते माह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका को पार्टी का महासचिव बनाया था। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में प्रियंका को कमरा अलॉट हुआ और उनके नेमप्लेट लगाई गई। बेटी के इलाज के लिए विदेश में होने के चलते प्रियंका ने महासचिव चुने जाने के 13 दिन बाद कार्यभार संभाला है।

सोमवार को अमेरिका से लौटी हैं प्रियंका

सोमवार को अमेरिका से लौटी हैं प्रियंका

बेटी मिराया के ऑपरेशन के लिए प्रियंका विदेश में थीं। वो समवार को दिल्ली लौटी हैं। जिसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस महासचिव का कार्यभार संभाला। कांग्रेस मुख्यालय में उनके कमरे के सामने प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव लिखी नेमप्लेट भी लगा दी गई।

राहुल के साथ करेंगी बैठक

राहुल के साथ करेंगी बैठक

प्रियंका गांधी ने दिल्ली लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की है। सिंधिया को कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा है। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी महासचिवों और राज्य प्रभारियों की सात फरवरी को बैठक बुलाई है। महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगी।

प्रचार में 20 साल से, पार्टी में पहली बार

प्रचार में 20 साल से, पार्टी में पहली बार

प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के लिए 1999 से प्रचार करती रही हैं। 47 वर्षीय प्रियंका 1999 से हर लोकसभा चुनाव में प्रचार करती रही हैं। वे भाई राहुल के लिए अमेठी में और मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली में रैलियां करती हैं। हालांकि पार्टी में उन्हें पहली बार कोई पद दिया गया है। पिछले कई वर्षों से प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की कांग्रेस के नेता मांग कर रहे थे। पार्टी ने अब उन्हें महासचिव नियुक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+