आधी रात को हुए कैंडल मार्च में भीड़ में प्रियंका ने खोया आपा, लोगों को कोहनी मारते हुए आगे बढ़ीं

Recommended Video

    Priyanka Gandhi को candle march में आया गुस्सा,जब SPG को Party Workers ने दिया धक्का। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस और कठुआ रेप केस के खिलाफ नई दिल्ली में इंडिया गेट पर आधी रात को कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ इंडिया गेट पर मार्च में हिस्सा लेने पहुंचे। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा भी थे। इस दौरान मार्च में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबीं आजाद, अंबिका सोनी, अजय माकन समेत कई दिग्गज नेता सड़कों पर दिखे। इस कैंडल मार्च में प्रियंका गांधी उस वक्त काफी नाराज हो गई हैं जब लगातार उन्हें लोग धक्का दे रहे थे।

    धक्कामुक्की से नाराज

    धक्कामुक्की से नाराज

    दरअसल भीड़ के दौरान प्रियंका गांधी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा, जिसके बाद प्रियंका नाराज हो गई और उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जमकर लताड़ लगाई। मार्च के दौरान प्रियंका को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चारो ओर से घेर लिया था, जिसकी वजह से वह भीड़ से बाहर नहीं निकल पा रही थी। इस दौरान हुई धक्कामुक्की से वह काफी डर गई और वह कोहनी मारते हुए आगे बढ़ती दिखीं।

    बेटी भीड़ में फंसी

    बेटी भीड़ में फंसी

    कैंडल मार्च में भीड़ के दौरान प्रियंका की बेटी फंस गई, जिसकी वजह से वह डरकर रोने लगी। जिसके बाद प्रियंका ने धक्का मारते हुए बैरीकेडिंग को आगे बढ़ा दिया और बेटी को चुप कराकर उसे गले लगाया और भीड़ से बाहर निकल आईं। इस दौरान नाराज प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अपने आपसे पूछिए कि आप क्या करने के लिए यहां आए हैं और क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां धक्का मारने आए हैं वह अपने घर चले जाएं, नहीं तो शांति के साथ आगे बढ़ें।

    राहुल को एसपीजी ने कार में बैठाया

    राहुल को एसपीजी ने कार में बैठाया

    धक्कामुक्की की वजह से एसपीजी ने राहुल गांधी को कुछ देर के लिए गाड़ी में बैठा लिया था, लेकिन कुछ देर बाद राहुल बाहर निकले और उन्होंने लोगों से बातचीत की। इस दौरान राहुल ने कहा कि हम चाहते है कि सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कदम उठाए। यह एक राष्ट्रव्यापी मुद्दा है, ना कि राजनीतिक मुद्दा। आप देख सकते हैं कि सभी पार्टियों के इस मार्च शामिल होने आए हैं।

    इसे भी पढ़ें- Unnao Rape Case: सीबीआई ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को किया गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+