Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, जानिए क्या हुआ है?

Priyanka Gandhi hospitalized: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें ए़डमिट किया गया है।

खराब तबीयत होने की वजह से प्रियंका गांधी आज (16 फरवरी) उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर कहा कि वह बीमार पड़ गई हैं और बेहतर होने पर यात्रा में शामिल होंगी।

Priyanka Gandhi hospitalized

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।''

Bharat Jodo Nyay Yatra: जानिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में?

भारत जोड़ो न्याय 16 फरवरी को वाराणसी के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगी और फिर भदोही, प्रयागराज और प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी।

19 फरवरी को राहुल गांधी अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा अगले दिन रायबरेली पहुंचेगी जहां से यह लखनऊ के लिए आगे बढ़ेगी जहां राहुल गांधी और अन्य प्रतिभागी रात को रुकेंगे।

यूपी में रायबरेली एकमात्र लोकसभा सीट है जिस पर कांग्रेस का कब्जा है। वर्तमान में, सोनिया गांधी इस निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+