पीएम मोदी संघ की विचारधारा का सम्मान नहीं करते: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। आरक्षण को लेकर जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने बयान दिया था, उसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्रो मोदी पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी आरएसएस की विचारधारा का सम्मान नहीं करते हैं। दरअसल आरएसएस ने एक ट्वीट करके कहा था कि सभी मुद्दों का निपटारा बातचीत के जरिए होना चाहिए, इसी ट्वीट का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।

बातचीत से हो समाधान
प्रियंका ने कहा कि आरएसएस ने एक ट्वीट के जरिए यह साफ किया है कि समाज में मुद्दों को बेहतर माहौल में बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए। मुझे लगता है कि मोदी जी और उनकी सरकार आरएसएस का अब सम्मान नहीं करती है, या फिर ये लोग अब जम्मू कश्मीर में आरएसएस की विचारधारा पर भरोसा नहीं करते हैं, यह दिलचस्प है। बता दें कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का लगातार विरोध कर रही है, पार्टी का आरोप है कि बिना जम्मू कश्मीर के लोगों को भरोसे में लिए आर्टिकल 370 को हटा दिया गया।
भागवत ने क्या कहा था
बता दें कि एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा था कि जो लोग आरक्षण के पक्ष में हैं, उन्हें उन लोगों की बात सुननी चाहिए जो लोग इसका विरोध करते हैं और जो लोग आरक्षण के खिलाफ हैं उन्हें उन लोगों की बात सुननी चाहिए जो लोग इसके पक्ष में हैं। इसके बाद ही हम इस समस्या का समाधान ढूंढ़ सकते हैं, हमे किसी भी कानून और नियम की फिर कोई जरूरत नहीं होगी। मोहन भागवत के इस बयान के बाद मोहन भागवत आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। जिसकी वजह से संघ को भागवत के बयान नपर सफाई देनी पड़ी थी।
संघ ने दी सफाई
संघ की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि मोहन भागवत के बयान को गलत तरह से पेश करके समाज में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की गई। उन्होंने सभी समस्या का समाधान बेहतर माहौल में बातचीत के जरिए निकालने की बात कही थी, उन्होंने हर किसी को अपना मद रखने के लिए कहा था।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications