प्रियंका गांधी पहली बार भाई राहुल के साथ कांग्रेस की बैठक में शामिल
प्रियंका गांधी पहली बार भाई राहुल के साथ कांग्रेस की बैठक में शामिल
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने गुरुवार शाम को कांग्रेस दफ्तर में गुरुवार को पार्टी महासचिवों और अलग-अलग प्रदेश के प्रभारियों की बैठक में शामिल हुईं। हाल ही में पार्टी महासचिव बनाए जान के बाद प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बैठक में शामिल रहे। प्रियंका गांधी ने पहली बार कांग्रेस की किसी आधिकारिक बैठक में हिस्सा लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते महीने ही उनको पार्टी महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है।

इस बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी कर रहे हैं। गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ये बैठक बुलाई हुई है। बैठक में गुलाम नबी आजादद, मल्लिकार्जुन खड़गे, अंबिका सोनी, मोती लाल बोरा, पीएल पुनिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। बैठक में राहुल गांधी के बराबर में गुलाम नबी आजाद और खड़गे जैसे नेता बैठे दिखे तो प्रियंका बैठक में करीब राहुल गांधी से कुछ दूर सिंधिया के बराबर में बैठी दिखीं।

अपनी बेटी के इलाज के लिए विदेश गईं प्रियंका सोमवार को दिल्ली लौटी हैं। जिसके बाद बुधवार से प्रियंका गांधी ने महासचिव के रुप में अपना कामकाज संभाला है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका पार्टी के बहुत काम आएंगी। उनके चुनाव प्रचार में रहने से कांग्रेस की सीटें बढ़ेंगी। प्रियंका ने भी कामकाज संभालने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकातों का दौर शुरू कर दिया है। बुधवार को वो दो युवा कांग्रेस नेताओं से दफ्तर में बैठक करती दिखीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications