ऑटोमोबाइल क्षेत्र की 10 लाख नौकरियों पर खतरा, प्रियंका गांधी बोलीं-सरकार की चुप्पी खतरनाक
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नौकरियों के खतरे वाली एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गाधी ने ट्वीट कर कहा कि ऑटो सेक्टर के दस लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है। यहां काम कर रहे लोगों को अपनी रोजी-रोटी के नए ठिकाने ढूँढने पड़ेंगे। नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली नीतियों पर भाजपा सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।

बता दें कि हाल ही ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी कि देश में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 10 लाख लोगों की नौकरियां खतरे में हैं। बुधवार को उद्योग निकाय एसीएमए ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग में लंबे समय तक मंदी जारी रहने की वजह से लगभग 1 मिलियन (10 लाख) नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। इसी खबर को प्रियंका गांधी ने टैग करते हुए ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एसीएमए) के अध्यक्ष राम वेंकटरमनी ने बुधवार को बताया कि, उत्पादन में गिरावट से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में संकट पैदा हो गया है। यदि यही प्रवृत्ति जारी रहती है, तो अनुमानित 10 लाख लोगों की नौकरी जा सकती है। बता दें कि ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जो ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करती है, यह इंडस्ट्री में अकेले लगभग 50 लाख लोगों को रोजगार देती है।
आपको बता दें कि भारत का ऑटो उद्योग वर्तमान में सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस उद्योग ने पहली तिमारी में यात्री वाहन की बिक्री 18.4 प्रतिश और जून में मासिक यात्री वाहन की बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। ऑटो इंडस्ट्री में मंदी के लिए जीएसटी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को चिट्ठी के जवाब में अब 61 हस्तियों ने लिखा खुला खत












Click it and Unblock the Notifications