मां बनने के बाद पहली बार दिखा प्रियंका चोपड़ा का मस्तीभरा अंदाज, पति निक के लिए बनीं चीयरलीडर
मां बनने के बाद पहली बार दिखा प्रियंका चोपड़ा का मस्तीभरा अंदाज, पति निक के लिए बनीं चीयरलीडर
लॉस एंजिल्स, 04 अप्रैल: प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस कुछ महीने पहले ही सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। प्रियंका चोपड़ा को हालांकि सरोगेसी से मां बनने के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया है। मां बनने के बाद अब पहली बार प्रियंका चोपड़ा का वही कूल और मस्तीभरा अंदाज फिर से देखने को मिला है, जिसके लिए वो जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा बेसबॉल खेलते अपने पति निक जोनस के लिए चीयरलीडर बनी हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने खुद ये तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका अपने पति निक के लिए बन गईं चीयरगर्ल्स
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने 75.7 मिलियन फॉलोअर्स से इंस्टाग्राम पर जुड़ी रहती हैं, अपने दिन की झलकियां साझा करती हैं। सोमवार 4 अप्रैल को प्रियंका ने निक के बेसबॉल खेल में हिस्सा लिया और वहां की तस्वीरें साझा कीं। बेसबॉल खेलते अपने पति की तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा 'खेल दिवस'।

प्रियंका ने पहनी अपने पति की पैंट
इन तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस का उत्साह बढ़ाने के लिए चीयरलीडर बनी है। प्रियंका चीयरलीडर बनने के लिए पति निक जोनस की पैंट पहनी है, ताकी उनकी ड्रेस बेसबॉल के ड्रेस से मैच करती हो। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस को चीयर करते हुए दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका अपनी बेटी के साथ जल्द आ सकती हैं भारत
जब से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी बेटी का स्वागत किया है, प्रशंसकों को उनकी बच्ची की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि प्रियंका और निक जल्द ही अपनी बेटी के साथ भारत आ सकते हैं।''

प्रियंका की मां ने नहीं देखा नातिन का चेहरा
मधु चोपड़ा ने कहा, "मैंने उसे (प्रियंका की बेटी) नहीं देखा है। मैं यहां हूं और वह लॉस एंजिल्स में है। हम कभी-कभी फेसटाइम करते हैं। मुझे लगता है कि वह खुश है। अभी के लिए मैं बस इतना ही कह सकती हूं। लेकिन शायद जब मैं जाऊं और साल के मध्य में उससे मिलूंगी, मैं इसका बेहतर जवाब दे सकूंगी कि वो कैसी है।"
मधु चोपड़ा ने कहा कि वह छोटी बच्ची के जल्द ही भारत आने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा उम्मीद कर रही हूं। कभी मत कहो। यह उसका देश है, वह आ सकती है।"












Click it and Unblock the Notifications