प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी 19 साल पुरानी बोल्ड तस्वीर, बोलीं- शर्माना तो मैंने कभी सीखा ही नहीं

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा हाल के दिनों में लगातार चर्चा में हैं। उनकी फिल्मों, ऑस्कर नॉमिनेशन का ऐलान करने और किताब की तो बात हो ही रही है। सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर भी वो लगातार चर्चा में आ रही हैं। उन्होंने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तब की है, जब वो 19 साल की थीं, यानी करीब 19 साल पहले की ये तस्वीर है। इसी तस्वीर को लेकर प्रियंका की बातें सोशल मीडिया पर हो रही हैं।

प्रियंका ने कहा- बिकिनी और बिंदी

प्रियंका ने कहा- बिकिनी और बिंदी

प्रियंका ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो सफेद बिकिनी में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने तसवीर में हाई राइज फ्लेयर्ड के साथ व्हाइट बिकिनी टॉप पहना हुआ है। साथ ही स्पार्कली बिंदी भी लगाई हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि उनकी ये फोटो 19 साल की उम्र की है। साथ ही उन्होंने कह कि शर्माना? ये तो मैंने कभी सीखा ही नहीं।

Recommended Video

    Priyanka Chopra ने शेयर की 19 साल पुरानी फोटो, Social Media पर Viral । वनइंडिया हिंदी
    यूजर्स खूब कर रहे कमेंट

    यूजर्स खूब कर रहे कमेंट

    प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने इस तस्वीर के लिए प्रियंका को खरी-खोटी सुना दी है तो उनकी तारीफ भी खूब हो रही है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने थ्रोबैक फोटो शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जब वो 17 साल की थीं।

    बचपन से ही बोल्ड रही हैं प्रियंका

    बचपन से ही बोल्ड रही हैं प्रियंका

    प्रिंयका चोपड़ा जिस तरह से अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। उनसे साफ है कि बचपन से ही उनका रुझान ग्लैमर की दुनिया में था और वो काफी बोल्ड भी थीं। प्रियंका को मॉडलिंग और फिल्मों में दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। दिसके बाद 2000 में वह मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और कई हिट फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलिवुड में भी प्रियंका ने काम किया है। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद वो अमेरिका में ही रह रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+