प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर दिखे खून के छींटे, तस्वीर शेयर कर कहा- 'तुम्हे उस आदमी को देखना चाहिए था...'
प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर दिखे खून के छींटे, तस्वीर शेयर कर कहा- 'तुम्हे उस आदमी को देखना चाहिए था...'
मुंबई, 15 जुलाई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने काम और अपकमिंग फिल्मों को लेकर अक्सर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है। जिसमें उनके चेहरे पर खून के छींटे दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये खूनी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

असल में प्रियंका चोपड़ा की ये सेल्फी उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी है। प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग अमेजन प्राइम वीडियो शो Citadel के लिए मेकअप करते वक्त की सेल्फी शेयर की है। खून के छींटे वाली ये सेल्फी प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग वेब सीरिज Citadel की है।
प्रियंका ने इस सेल्फी को शेयर करते हुए लिखा है, 'हां, आपको उस दूसरे आदमी को देखना चाहिए। प्रियंका ने इसके साथ हैशटैग लिखा, सेट लाइफ, एक्टर्स लाइफ।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में अपनी फिल्म टेक्स्ट फॉर यू पर प्रोडक्शन खत्म करने के तुरंत बाद शो Citadel की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस वेब सीरिज में रिचर्ड मैडेन भी हैं। इस शो में इंडियन स्पिन ऑफ का रोल निदिमोरु और कृष्णा डीके कर रहे हैं।
इसी साल एक इंटरव्यू में रूसो ब्रदर्स ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की थी। रूसो ब्रदर्स ने कहा था, ''प्रियंका चोपड़ा एक 'अविश्वसनीय' स्टार हैं। मुझे लगता है कि वह अपने काम में बहुत ही बेहतर हैं। हमने अभी हाल ही में शो के स्क्रिप्ट पढ़ी है और वह शानदार है। हम इस आने वाले शो पर बहुत गर्व है।''












Click it and Unblock the Notifications