शो की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, तीन हफ्ते के लिए चढ़ा प्लास्टर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हैं। फिलहाल वो अपने टीवी शो 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा घायल भी हो गई हैं और इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस को दी।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हैं। फिलहाल वो अपने टीवी शो 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा घायल भी हो गई हैं और इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस को दी। प्रियंका ने ट्विटर पर बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट आ गई और अब तीन हफ्ते के लिए इसपर पट्टी चढ़ गई है।

तीन हफ्ते के लिए चढ़ी पट्टी

तीन हफ्ते के लिए चढ़ी पट्टी

प्रियंका चोपड़ा अपने टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फैंस को बतााय कि उनके घुटने में चोट आ गई है। प्रियंका ने लिखा, 'इसे शूट करते वक्त मेरे घुटने में चोट आ गई थी। मुझे सेट पर एक फीजियोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ गई और अब तीन हफ्तों के लिए इसपर पट्टी चढ़ गई है।'

इटली में प्रियंका ने लिए वाइन के मजे

इटली में प्रियंका ने लिए वाइन के मजे

प्रियंका ने ये भी बताया कि इटली में शो की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी वाइन भी पी। प्रियंका ने कहा, 'इटली में मेन कास्ट में से मैं इकलौती लड़की थी, तो मैं क्रू के साथ रात को बाहर जाती थी। हमने काफी टस्कन वाइन पी।' प्रियंका का टीवी शो 'क्वांटिको' का पहला और दूसरा सीजन पहले ही हिट हो चुका है और अब तीसरा सीजन भी धमाल मचाने को तैयार है। इसके साथ ही प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'अ किड लाइक जेक' में भी दिखाई देंगी।

जल्द दिखाई देंगी बॉलीवुड फिल्म में

जल्द दिखाई देंगी बॉलीवुड फिल्म में

प्रियंका के देसी फैंस के लिए भी खुशखबरी है। पूरे दो साल बाद प्रियंका चोपड़ा फिर से हिंदी सिनेमा में लौट रही हैं। प्रियंका आखिरी बार साल 2016 में प्रकाश राज की फिल्म 'जय गंगाजल' में दिखाई दी थीं। अब वो अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: बिग बॉस कंटेस्टेंट मंदना करीमी ने रेड बिकिनी में कराया ऐसा फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा तलहका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+