एक-दूजे के हुए प्रियंका और निक, जोधपुर में रचाई शादी

जोधपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शनिवार को जोधपुर में शादी कर ली है। दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी की है। शादी की रस्में निक के पिता ने कराई हैं। रविवार को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। अमेरिकी सिंगर निक के ईसाई और प्रियंका के हिन्दू होने की वजह से ये जोड़ा दो बार शादी कर रहा है। दोनों की शादी का फंक्शन जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हो रहा है।

शादी में करीबी दोस्त ही हैं शामिल

प्रियंका और निक की शादी के फंक्शन में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हैं। इस शादी में केवल घरवाले और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। सलमान खान की बहन अर्पिता इस शादी में शामिल होने पहुंची हैं। मुकेश अंबानी का परिवार भी प्रियंका का मेहमान है। निक जोनस अपने माता-पिता केविन और डेनिस जोनस, भाई जो जोनस और कुछ खास दोस्तों के साथ जोधपुर पहुंचे हैं।

मुंबई में किया था रोका

मुंबई में किया था रोका

एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

हाल ही में पीसी ने अपनी और निक जोनस की लव स्टोरी बताई है। मैग्जीन को दिए इंटरव्यू मुताबिक, निक जोनस ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा। निक ने लिखा- प्रियंका बहुत खूबसूरत है। सितंबर 2016 में पहली बार निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि- हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए।

निक की इस अदा पर फिदा हुई प्रियंका

निक की इस अदा पर फिदा हुई प्रियंका

ये पूछे जाने पर कि उन्हें निक की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है, इसपर प्रियंका ने कहा था, 'मेरे लिए यही काम कर गया, उसे ऐसा होना चाहिए जो आपका सम्मान करता हो। इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपके लिए कॉफी बनाकर लाए, इसका मतलब है कि वो आपकी मेहनत की इज्जत करे जो आप जिंदगी में कर रहे हैं।' प्रियंका ने कहा था कि किसी रिश्ते में उनके लिए ये सबसे जरूरी बात है। 'जो अपने काम की तरह आपके काम की भी इज्जत करे। वो सम्मान होता है।

 निक को पीसी में ये लगा अच्छा

निक को पीसी में ये लगा अच्छा

निक बताते हैं कि वो देखकर समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक जोनस के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था। निक ने एक हफ्ते पहले ही प्रियंका के लिए रिंग खरीदी थी। निक ने घुटने के बल बैठकर प्रियंका से कहा - क्या मैं ये रिंग तुम्हारे हाथों में डाल सकता हूं? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बना सकता हूं और प्रियंका ने हां कह दी।

निक को प्यार में क्या कहकर बुलाती हैं प्रियंका

निक को प्यार में क्या कहकर बुलाती हैं प्रियंका

प्रियंका निक जोनस को 'ओल्ड मैन जोनस' कहकर बुलाती हैं। उम्र की बात करें तो प्रियंका निक से 11 साल बड़ी हैं, लेकिन वो खुद उन्हें 'Old Man Jonas' कहती हैं। ये खुलासा प्रियंका ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में किया। प्रियंका और निक ने वोग मैगजीन को खास इंटरव्यू दिया है, जिसमें दोनों ने अपनी लव स्टोरी पर पहली बार खुलकर बात की। इंटरव्यू के अनुसार दोनों के बीच उम्र का फासला खूब सुर्खियां बना था। प्रियंका निक से बड़ी हैं, लेकिन दोनों में निक ही ज्यादा मैच्योर लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+