प्रियंका-निक के रिसेप्शन की पहली तस्वीर आई सामने, दिखा विदेशी मेहमानों का देशी लुक, फोटो और Videos
नई दिल्ली। बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के दिल्ली रिसेप्शन की पहली तस्वीर सामने आ गई है। होटल ताज पैलेस में प्रियंका और निक का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े-बड़े राजनेता और उद्योगपति शामिल हुए। भव्य शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका और निक का रॉयल अंदाज दिख रहा है। पार्टी में विदेशी मेहमानों का देशी लुक नजर आया। वहीं प्रियंका और निक को आउटफिट बेहद खास रहा।

प्रियंका निक का रिसेप्शन
रिसेप्शन में प्रियंका ने वाइट कलर कर लहंगा पहना है। गले में खूबसूरत डायमंड नेकलेस और हाथों में लाल रंग का चूड़े के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी है। वहीं निक जोनस ने ब्लू वेलवेट सूट में पहना है।

विदेशी मेहमानों का देशी लुक
इस पार्टी में प्रियंका के विदेशी ससुरालवालों का देशी लुक नजर आया। प्रियंका की देवरानी सोफी टर्नर ने पीच कलर के लहंगा पहना है तो वहीं उनकी सास ने इंडियन स्टाइल का गाउन पहना है। वहीं निक के भाई जो जोनस भी कुछ कम नजर नहीं आए।

पीएम भी हुए शामिल
1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने के बाद प्रियंका और निक अपना पहला रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली में रखा है, जबकि एक और वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में रखा जाएगा। ताल पैलेस में रखे गए इस रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी के भी शामिल हुए।खबरों के मुताबिक हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन भी निक और प्रियंका की वेडिंग पार्टी में शिरकत कर सकते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
View this post on InstagramEPIC #priyankachopra #nickjonas with PM Modi #nickyankawedding #manavmanglani @manav.manglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on












Click it and Unblock the Notifications