नए साल पर प्रियंका ने किया निक को किस, फोटो शेयर कर बोलीं- हैप्पी न्यू ईयर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनास के साथ शादी रचा ली और अब दोनों परिवार के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। ऐसे में दोनों क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन भी धूमधाम से कर रहे हैं। दरअसल प्रियंका इससे जुड़ी सारी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

नए साल पर प्रियंका और निक ने किया लिपलॉक

नए साल की जो तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है उसमें वे पति निक जोनाक को किस करती दिखाई पड़ रही हैं। इस सेलेब्रिटी जोड़े की किस करते हुए सामने आई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर #CoupleGoals के साथ खूब वायरल हो रही है। फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है- मुझ से लेकर आप तक, सबसे नए साल की बधाई।

View this post on Instagram

Ski life 🎿 💕😜

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

परिवार के साथ मना रहीं छुट्टियां

प्रियंका और निक इन दिनों स्विटजरलैंड में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। प्रियंका ने इसकी कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन फोटोज में वे स्कीइंग करती दिखाई पड़ रहीं थीं। प्रियंका के ससुराल वालों के अलावा उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी इस ट्रिप पर उनके साथ हैं।

View this post on Instagram

And forever starts now... ❤️ @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

शाही अंदाज में रचाई थी शादी

प्रियंका और निक ने भारत आकर राजस्थान के उदयपुर के उम्मैद भवन में शाही अंदाज में हिंदु धर्म के हिसाब से शादी रचाई थी। इसके अलावा अगले दिन प्रियंका ने चर्च में अमेरिकी रिवाज के साथ भी शादी की। हालांकि इस शादी में चंद गिने चुने और खास मेहमानों को ही न्यौता दिया गया था लेकिन बाद में दोनों ने कई जगह रिसेप्शन का आयोजन भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+