कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले हसबैंड निक जोनस....

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड में कम हॉलीवुड में ज्यादा सक्रिय पूर्व विश्व सुंदरी और हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सगाई के चर्चे हैं, ऐसी खबरें हैं कि प्रियंका अपने विदेशी प्रेमी निक जोनस के साथ रिश्ते में बंधने जा रही है, कहा जा रहा है कि ये दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं।

प्रियंका और निक करने वाले हैं सगाई?

प्रियंका और निक करने वाले हैं सगाई?

प्रियंका के साथ निक का मुंबई आना और फिर उनकी मां से मिलने के पीछे कारण यही बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और अपने रिश्ते पर अब बड़ों की मुहर चाहते हैं और सबकुछ ठीक रहा तो दोनों अगले महीने सगाई कर सकते हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है लेकिन इसके बावजूद कयासों का बाजार पूरी तरह से गर्म है।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर निक जोनस हैं कौन, जिनका दिल भारतीय सुंदरी पर इस कदर आया कि वो उन्हें अपनी दुल्हनिया बनाने की बात सोचने लगे तो चलिए जानते हैं निक जोनस के बारे में विस्तार से...

निकोलस जेरी जोनस एक सिंगर हैं...

निकोलस जेरी जोनस एक सिंगर हैं...

आपको बता दें किं निक जोनस एक एक्टर-सिंगर हैं, जिनका पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। ये कई स्टेज प्ले कर चुके हैं, जिनमें से ए क्रिसमस कैरोल, ऐनी गेट योर गन, ब्यूटी ऐंड द बीस्ट और लेस मिज़रेबल्स काफी चर्चित नाटक रहे हैं।

निक ने बनाया है जोनस ब्रदर्स नाम का म्यूजिक बैंड

निक ने बनाया है जोनस ब्रदर्स नाम का म्यूजिक बैंड

अमेरिका में रहने वाले निक के पिता भी एक संगीतकार हैं और इनकी मां टीचर रही हैं। निक ने साल 2002 में अपना पहला गाना गाया था, जिसका संगीत इनके पिता ने ही किया था। 'जॉय टु द वर्ल्ड' नाम के इस गीत ने काफी चर्चा बटोरी थी और इसके बाद निक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया, जिसके 4 एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो कि काफी सफल रहे हैं।

तो यहां हुई प्रियंका से निक की पहली मुलाकात

तो यहां हुई प्रियंका से निक की पहली मुलाकात

अमेरिकी पॉप म्यूजिक का जाने पहचाने नाम निक जोनस की पहली मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से मशहूर सीरयल 'क्वांटिको' के सेट पर हुई थी, ये मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और अब रिश्ते में तब्दील होने जा रही है। इन दोनों की चर्चा साथ में पिछले साल से तब शुरू हुई जब दोनों साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा से तकरीबन 11 साल छोटे हैं निक

प्रियंका चोपड़ा से तकरीबन 11 साल छोटे हैं निक

इसके बाद उन्हें कई बार एक साथ पब्लिक प्लेस पर देखा गया, जिसके बाद चर्चा गर्म हो गई कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि निक जोनस महज 25 साल के हैं और वो प्रियंका से तकरीबन 11 साल छोटे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+