प्रियंका चोपड़ा पर बोले भाजपा सांसद विनय कटियार, रोहिंग्या समर्थकों को देश में रहने का अधिकार नहीं
रोहिंग्या समर्थकों देश में रहने का अधिकार नहीं: विनय कटियार
नई दिल्ली। अभिनेत्री और यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा के बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के एक कैंप का दौरा करने को भाजपा सांसद विनय कटियार ने अस्वीकार्य बताया है। विनय कटियार ने कहा है कि प्रियंका चोपड़ा रोहिंग्याओ की असलियत नहीं जानती हैं, उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था। रोहिंग्या मुसलमानों को कभी भी इस देश में रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती और जो लोग उनसे सहानुभूति रखेंगे उन्हें भी इस देश में रहने नहीं दिया जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा ने दो दिन पहले बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थियों से मुलाकात कर यहां रह रहे बच्चों की मदद करने की अपील की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिय पर रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों को एक सुरक्षित भविष्य देने के लिए दुनिया को साथ आने की जरूरत है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 2017 में दुनिया ने म्यामांर में जातीय जनसंहार देखा। इस हिंसा ने 700,000 रोहिंग्या मुस्लिमों को बांग्लादेश भागने पर मजबूर कर दिया, इनमें 60 फीसदी बच्चे हैं। इस घटना के कई महीने बाद भी वह सहमे हुए है और बेहद भीड़-भाड़ वाले शिविरों में रह रहे हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका क्या होगा और वह हर दिन इस डर में जीते हैं कि अगली बार भोजन कब मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications