प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की एक्स मंगेतर ने की शादी, 2019 में होने वाली थी एक्ट्रेस के भाई से शादी
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की एक्स मंगेतर ने की शादी, 2019 में होने वाली थी एक्ट्रेस के भाई से शादी
मुंबई, 25 जून: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की एक्स मंगेतर इशिता कुमार ने शादी कर ली है। इशिता कुमार ने लंदन के एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। इशिता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ लंदन में हुई शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। शादी की रस्मों की तस्वीरों में इशिता कुमार मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। इशिता ने लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन रंग के बॉर्डर लगे हुए हैं। इशिता सिंदूर, चूड़ा और पारंपरिक जूलरी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों को शेयर कर इशिता ने लिखा है, "ऑल माई लव।''

2019 में इशिता की प्रियंका के भाई से होने वाली थी शादी
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता ने कुछ साल पहले अपनी शादी को तोड़ लिया था। सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता की अप्रैल 2019 के आखिरी हफ्ते में शादी होने वाली थी। प्रियंका चोपड़ा और उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा समेत पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए मुंबई में मुंबई आया था। लेकिन शादी के कैंसिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस अमेरिका चली गई थीं और इशिता बाद में वापस लंदन चली गईं।

सिद्धार्थ और इशिता की शादी के कार्ड भी छप चुके थे
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता की शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन इसी बीच ये खबर सामने आई थी कि दोनों की शादी टूट गई है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि मीडिया को की थी। मधु चोपड़ा ने कहा था कि सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी सहमित से शादी ना करने का फैसला लिया है। हालांकि मधु चोपड़ा ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि दोनों ने शादी क्यों तोड़ी है। शादी के पहले इशिता पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

शादी टूटने के बाद इशिता ने कही थी ये बात
शादी के टूटने के बाद इशिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। जिसमें इशिता ने कैप्शन में लिखा था, 'बैक इन लंदन, टाइम टू फोकस ऑन वर्क।'' एक अन्य पोस्ट में इशिता ने लिखा था, "जिंदगी की नई शुरुआत के लिए चीयर्स। इस सफर का खूबसूरत अंत के लिए प्यार से अलविदा कहना चाहती हूं।'' शादी टूटने के बाद इशिता ने सिद्धार्थ के साथ रोका और सारी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications