वैलेटाइन डे से पहले प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की खास तस्वीर, कहा- ऐसे शख्स को ढूंढो जो...
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्यार के किस्से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में मशहूर है। दोनों की केमिस्ट्री देखते बनती है। दोनों एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। दोनों का दिलकश अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटरोता है। प्रियंका और निक दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट इनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा हुआ है। हालांकि इन्हें काफी कहना सही नहीं होगा। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जो दिखने में बेहद ही रोचक है। उन्होंने अपने पति निक जोनस के संग शानदार फोटो शेयर की है। तस्वीर कुछ ऐसा है कि प्रियंका चोपड़ा मीडिया के सामने फोटो क्लिक करवा रही हैं और पास में खड़े निक जोनस की नजरें उन्हीं पर टिकी हुई है। जानिए क्या लिखा है प्रियंका ने

ऐसे शख्स को ढूंढो जो आपको ऐसे देख सकता हो
फोटो इतनी शानदार है कि प्रियंका चोपड़ा खुद को भी इसे फैन्स के संग शेयर करने से रह नहीं सकी। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैन्स को एक सलाह दे डाली। उन्होंने लिखा, 'ऐसे शख्स को ढूंढो जो आपको ऐसे देख सकता हो...'। इसके जवाब में निक जोनास ने प्रियंका के इंस्टाग्राम पर कमेंट किया कि मैं स्नैक्स की तरह देख रहा हूं। साथ ही उन्होंने टेस्टी और हॉट का इमोजी भी बनाया है।

इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है प्रियंका
बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 1 दिसंबर को शादी के बंध में बंधे थे। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ नजर आने वाली हैं। स्काई इज पिंक प्रियंका की कमबैक फिल्म है।

इन दिनों अमेरिका में बर्फबारी का मजा ले रही हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी मम्मी के साथ थीं, और बर्फ से खेल रही थीं। यही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने सुपर बाउल के दौरान की मस्ती की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, इस फोटो में वे दोस्तों के साथ बर्फ पर मस्ती करती नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

फिल्म इज़ इंट इट रोमांटिक के प्रमोशन में जुटी हैं प्रियंका
प्रियंका अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'इज़ इंट इट रोमांटिक' के प्रमोशन में जुटी हैं उसके अलावा अपने मोम की प्रतिमा बनने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।इस संबंध में प्रियंका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनकी इस तस्वीर को सोलह लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है। निक जोनस से शादी के बाद वो पहले से कहीं ज़्यादा कॉन्फिडेंट और बिंदास नज़र आने लगी हैं। आये दिन निक प्रियंका के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कर बताते रहते हैं कि उनकी लाइफ भी कितनी बदल गयी है। देश-विदेश में प्रियंका की ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है और पिछले कुछ महीनों में इसमें और भी बढ़ोतरी हुई है। प्रियंका सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications