Profile: अपने तर्कों से लोगों की बोलती बंद करने वाली प्रियंका चतुर्वेदी कैसे बनीं कांग्रेस की स्टार प्रवक्ता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की स्टार महिला प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने 18 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसका आधिकारिक ऐलान आज खुद प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से किया है। शुक्रवार सुबह ही उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से 'कांग्रेस प्रवक्ता' हटा दिया था।

क्यों दिया इस्तीफा

क्यों दिया इस्तीफा

कुछ वक्त पहले प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को पार्टी में तरजीह देने का आरोप लगाया था। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा था कि काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इस ट्वीट के बाद आज उनके इस्तीफे की बात सामने आई है।

आइए एक नजर डालते हैं प्रियंका चतुर्वेदी के अब तक के राजनीतिक सफर पर....

जन्म और शिक्षा

जन्म और शिक्षा

प्रियंका चतुर्वेदी का जन्म मुंबई में 19 नवंबर 1979 को हुआ था लेकिन उनका परिवार यूपी से ताल्लुक रखता है, उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई, जुहू के सेंट जोसफ हाई स्कूल से हुई है और उन्होंने मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में स्नातक किया है।

प्रियंका का ब्लॉग बहुत लोकप्रिय

प्रियंका का ब्लॉग बहुत लोकप्रिय

प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मीडिया पीआर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमपॉवर कंसल्टेंट्स से बतौर डायरेक्टर की थी। वह प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं , वो बेहतरीन ब्लॉगर लिखने के लिए भी जानी जाती हैं, उनका ब्लॉग किताबों का रीव्यू लिखता है और काफी लोकप्रिय है।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत

राजनीतिक जीवन की शुरुआत

वाद-विवाद में बेहद ही प्रवीण मानी जाने वाली प्रियंका ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2010 में कांग्रेस ज्वाइन करके की थी, धीरे-धीरे पार्टी के अंदर इनका कद बढ़ता गया और ये साल 2012 में उत्तर-पश्चिमी मुंबई के भारतीय युवा कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बना दी गईं और साल 2013 में कांग्रेस पार्टी ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था।

खास उपयोगिताएं

खास उपयोगिताएं

  • वो ब्लॉगर लिखने के लिए जानी जाती हैं।
  • प्रियंका कांग्रेस की संचार विभाग की सदस्य भी रही हैं।
  • प्रियंका 2016 में टॉप 10 भारतीय महिला राजनेताओं की लिस्ट में भी शुमार थीं।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+