प्रियंका चतुर्वेदी का दावा, देश का अगला पीएम I.N.D.I.A. से होगा
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भरोसा जताया है कि देश का अगला प्रधानमंत्री इंडिया यानि इंडियन डेवलपमेंट इंक्लुसिव अलायंस से होगा, जोकि देश को विकास की राह पर लेकर जाएगा।
प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लाल किले से उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपना आखिरी भाषण दे दिया है।पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल में डर बैठ गया है। महंगाई में बढ़ोत्तरी, बेरोजगारी, किसानों को संकट और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। जनता ये सब देख रही है और वह सवाल करेगी।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र एजेंडा लोगों के बीच नफरत फैलाना है और इसका क्या परिणाम होता है यह हमने कर्नाटक में देख लिया है जहां भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
यही नहीं प्रियंका ने कहा कि दंगे कराना भाजपा की टूलकिट है जिसमे वह हर बार सफल होती है। इन लोगों ने यही कोशिश महाराष्ट्र में की। यही हरियाणा और मणिपुर में चल रहा है।
ये लोग लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जहां भी चुनाव है वहां ये लोग यही कर रहे हैं। लेकिन तरकीब कर्नाटक में फेल हो गई है। जनता ने इन लोगों को सबक सिखाया है। लोग समझ गए हैं कि भाजपा का कोई चुनावी एजेंडा नहीं है, सिर्फ नफरत फैलाना है।
गौर करने वाली बात है कि हाल ही में 26 विपक्षी दलों ने एक साथ मिलकर इंडिया का गठन किया है। हालांकि विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा इसकी तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।
देखने वाली बात है यह कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में क्या विपक्ष किसी चेहरे के साथ आगे आता है या फिर बिना चेहरे के यह चुनाव लड़ा जाएगा। हालांकि टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी को पीएम पद का चेहरा आगे किया जा रहा है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications