क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रिया प्रकाश वरियर ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को छोड़ा पीछे, इंस्टाग्राम पर बनाया ये नया रिकार्ड

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बीते 2 दिनों से सोशल मीडिया सनसनी बनी अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर ने अब लोकप्रियता के मामले मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को भी पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया की दुनिया में 2 दिन पहले तक प्रिया प्रकाश वारियर का नाम हर किसी के लिए अनजान था। इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश के मजह कुछ हजार फॉलोअर थे लेकिन आज प्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर लोकप्रियता के मामले में बड़ों-बड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

मिस वर्ल्ड मानुषी चिल्लर को छोड़ा पीछे

मिस वर्ल्ड मानुषी चिल्लर को छोड़ा पीछे

सोशल मीडिया पर आंख मारते हुए प्रिया प्रकाश का वीडियो वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो करने की होड़ मच गई है। अब तक कुल 30 लाख लोग इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश को फॉलो करते हैं। वहीं अगर मिस वर्ल्ड मानुषी चिल्लर की बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर उन्हें सिर्फ 27 लाख लोग फॉलो करते हैं।

गूगल सर्च में सनी लियोनी को छोड़ा पीछे

गूगल सर्च में सनी लियोनी को छोड़ा पीछे

बता दें कि प्रिया, मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' में नजर आने वालीं हैं। 2 दिन पहले इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया था। इस फिल्म में प्रिया ने अपनी आंखों के एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लिया है। प्रिया के वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने प्रिया प्रकाश के बारे में इतना सर्च किया कि उन्होंने एक ही दिन में गूगल सर्च में सनी लियोनी को पछाड़ दिया और नबंर 1 सर्च स्टार बन गई। लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया है।

प्रिया का एक और वीडियो आया सामने

प्रिया का एक और वीडियो आया सामने

वेलेंटाइन के मौके पर प्रिया की फिल्म का एक और वीडियो लॉन्च हुआ है जो वीडियो आते ही वायरल हो गया। चंद घंटों में लाखों लोगों ने उस वीडियो को देख लिया और उसे शेयर किया। इस नए टीजर में प्रिया क्लासरूम में अपने ब्वॉयफ्रेंड को गोली मारने के इशारे के साथ फ्लाइंग किस दे रही हैं।

Comments
English summary
priya prakash varrier hits 3 million followers on instagram, more than miss world manushi chhillar
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X