संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त नहीं लड़ना चाहती है लोकसभा का चुनाव, राहुल गांधी को चिट्टी लिखकर बताई वजह
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले कांग्रेस की पूर्व सांसद और लोकप्रिय नेता प्रिया दत्त ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खत लिखकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। प्रिया दत्त ने साफ कर दिया है कि वो आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो प्रिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मेल लिखकर कहा है कि वो 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले के पीछे की वजह भी बताई है। प्रिया दत्त ने मुंबई में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी से परेशान होकर लोकसभा चुनाव से खुद को अलग करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद अब पार्टी मुंबई नार्थ सेंट्रल सीट से नए चेहरे की तलाश में जुट गई है। कांग्रेस इस सीट से किसी फिल्मी चेहरे को उतारना चाहती है।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रिया दत्त
अभिनेता संजय दत्त की बहन और दिवंगत कांग्रेस नेता और अभिनेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त ने साफ कर दिया है कि वो अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने राहुल गांधी को अपने फैसले से उन्हें अवगत कराया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रिया ने मुंबई कांग्रेस में पार्टी की नेताओं की आंतरिक गुटबाजी को लेकर नाराजगी जताई है और इसी वजह से खुद को लोकसभा चुनाव को अलग करने का फैसला किया है।

क्यों लिया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला
प्रिया ने पार्टी में जारी गुटबाजी को लेकर कई बार शिकायत की है। वो कांग्रेस नेताओं की आंतरिक गुटबाजी से नाराज है और इसी के चलते उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले भी प्रिया दत्त ने कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी पर अपना असंतोष जाहिर किया है और अपनी बात को कांग्रेस के आलाकमान तक पहुंचाया है। उन्होंने 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के वक्त अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि पार्टी 'खुद की बीमारी' से पीड़ित है। उन्होंने टीम राहुल की आलोचना करते हुए कहा था कि उनमें अनुभव की कमी है।

नए चेहरे की तलाश
प्रिया दत्त के इंकार के बाद पार्टी मुंबई नार्थ सेंट्रल सीट से नए चेहरे को उतारने की तैयारी कर सकती है। इसके लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही है। पार्टी इस सीट से किसी फिल्मी चेहरे को उतारना चाहती है, जिसमें नगमा, राज बब्बर जैसे नाम शामिल हो सकते हैं। वहीं दो दिन पहले ही कांग्रेस और एनसीपी ने महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों के बीच 20-20 सीटों पर समझौता हुआ जबकि बाकी की 8 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं।

65 करोड़ की मालकिन हैं प्रिया दत्त
आपको बता दें कि सुनील दत्त के निधन के बाद कांग्रेस ने मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से उनकी बेटी प्रिया दत्त को कांग्रेस को उम्मीदवार बनाया। साल 2005 में पहली बार सांसद बनने के बाद साल 2009 में एक बार फिर से प्रिया ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की, लेकिन 2014 में उन्हें बीजेपी की पूनम महाजन के हाथों पराजय झेलनी पड़ी। अगर संपत्ति की बात करें तो 2014 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किए हलफनामे के मुताबिक प्रिया दत्त के पास 65.5 करोड़ की संपत्ति है। प्रिया दत्त एक राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता है, जबकि उनके पति ओवेन रॉन्कॉन ओरनजूस एंटरटेन्मेंट फर्म में पार्टनर हैं।प्रिया के दो सिद्धार्थ और सुमेर है।
-
Dhurandhar 2 Day 3 Early Report: तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तोड़फोड़ मचाएगी फिल्म, जबरदस्त होगा कलेक्शन -
'धुरंधर 2' के बाद अर्जुन रामपाल के हाथ लगी मेगा फिल्म, अब साउथ स्टार के साथ बड़े पर्दे पर भिड़ेंगे -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अब पकड़ेगा रॉकेट वाली रफ्तार, चीन से भारत पहुंची मशीनें -
Mumbai Water Metro: समंदर के सीने पर दौड़ेगी मेट्रो, 36 रूट्स वाले मेगा प्रोजेक्ट से घंटो की दूरी मिनटों में -
Mumbai Water Cut: 24 घंटे का मेगा वॉटर कट, इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, पहले ही कर लें स्टॉक -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस












Click it and Unblock the Notifications